Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

देहरादून में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन, डेंगू नियंत्रण, सड़क मरम्मत, बच्चों की सुरक्षा और नवाचार आधारित प्रशासनिक पहलों को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

देहरादून में समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनहित से जुड़े कार्यों के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

समीक्षा बैठक में डेंगू नियंत्रण, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, सड़कों के गड्ढे, बच्चों की सुरक्षा, ई-ऑफिस और नवाचार आधारित योजनाओं पर अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश।

देहरादून, 27 जुलाई, 2026: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में जिलाधिकारी ने निष्प्रयोज्य एवं अनुपयोगी शासकीय वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालय परिसरों को डेंगू मुक्त बनाए रखने के लिए नियमित साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम तथा कार्यालय परिसरों में स्थापित पानी की टंकियों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन पर बल देते हुए सभी विभागों को कार्यालयी कार्यों में डिजिटल प्रणाली का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 27 July-2 August 2026: जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान निर्धारित समयसीमा में किया जाए तथा अनावश्यक लंबित मामलों में कमी लाई जाए।

सड़कों पर गड्ढों की समस्या की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को शीघ्र मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण एवं ध्वस्तीकरण अपशिष्ट (Construction and Demolition Waste) को सड़कों पर न रखने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे स्थलों की पहचान कर तत्काल मलबा हटाया जाए।

जिलाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे असुरक्षित स्थलों की पहचान करने के निर्देश दिए, जहां दुर्घटना की आशंका हो। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को अभिभावकों एवं विद्यालयों के लिए बच्चों की सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश तैयार कर व्यापक स्तर पर प्रसारित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी का साहित्यकारों से संवाद, विकास और संस्कृति पर मंथन

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार आधारित पहलों पर भी चर्चा की गई। स्वास्थ्य क्षेत्र में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नवविवाहित दंपतियों के लिए ऑनलाइन संकल्प व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी मोबाइल एप्लीकेशन तथा चिकित्सालयों में प्रतीक्षा समय के लिए डिजिटल टोकन प्रणाली विकसित करने के सुझावों पर विचार किया गया।

शिक्षा क्षेत्र में विद्यालयों में मंदारिन (Mandarin) भाषा शिक्षण की संभावनाओं तथा विद्यार्थियों के लिए पॉक्सो अधिनियम, नशा मुक्ति एवं अन्य सामाजिक विषयों पर जागरूकता आधारित पाठ्यक्रम विकसित करने पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव

बैठक में निराश्रित पशुओं के बेहतर प्रबंधन हेतु आरएफआईडी (RFID) चिप आधारित पहचान प्रणाली विकसित करने पर भी चर्चा की गई। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट (शी-टॉयलेट) स्थापित करने एवं शहर मेंमहिला सुरक्षा के दृष्टिगत डार्क स्पॉट्स की पहचान कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने संबंधी सुझावों पर भी कार्य करने के निर्देश दिये गए।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी विषयों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AshishChauhan #Dehradun #GoodGovernance #PublicAdministration #UttarakhandNews

Related Stories

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 28 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी का डीएम का आदेश Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
देहरादून में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
रुड़की में विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Haridwar: मेधावियों का सम्मान, शिशु वाटिका का लोकार्पण; मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा-संस्कार मॉडल को सराहा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा
  • हरिद्वार

Haridwar: मेधावियों का सम्मान, शिशु वाटिका का लोकार्पण; मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा-संस्कार मॉडल को सराहा

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
दिनेशपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में जांच करती पुलिस। (प्रतीकात्मक फोटो) Udham Singh Nagar Crime: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ज्योतिषीय भविष्यफल Weekly Horoscope 27 July-2 August 2026: जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 27 July-2 August 2026: जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

  • भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 28 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी का डीएम का आदेश Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण

  • देहरादून में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला

  • रुड़की में विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Haridwar: मेधावियों का सम्मान, शिशु वाटिका का लोकार्पण; मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा-संस्कार मॉडल को सराहा
    • उत्तराखंड
    • शिक्षा
    • हरिद्वार

    Haridwar: मेधावियों का सम्मान, शिशु वाटिका का लोकार्पण; मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा-संस्कार मॉडल को सराहा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (456)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,929)
  • उधमसिंह नगर (1,305)
  • क्राइम (3,452)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,953)
  • नैनीताल (6,415)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (968)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,104)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (623)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,362)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला Haridwar: मेधावियों का सम्मान, शिशु वाटिका का लोकार्पण; मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा-संस्कार मॉडल को सराहा Haridwar: मेधावियों का सम्मान, शिशु वाटिका का लोकार्पण; मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा-संस्कार मॉडल को सराहा