Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kanwar Mela 2026: कांवड़ मेला तैयारियों पर डीएम सख्त, 25 जुलाई डेडलाइन तय; लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Kanwar Mela 2026: कांवड़ मेला तैयारियों पर डीएम सख्त, 25 जुलाई डेडलाइन तय; लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिकेश में यात्रा मार्ग और प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी।
Mohan Chandra Joshi July 20, 2026
Kanwar Mela 2026 की तैयारियों का ऋषिकेश में निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

ऋषिकेश में कांवड़ मेला तैयारियों का जायजा लेते डीएम डॉ. आशीष चौहान, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश में डीएम ने कांवड़ यात्रा मार्ग और आईडीपीएल मैदान का किया निरीक्षण, सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विभागों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून, 20 जुलाई 2026: कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिकेश में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि तैयारियों में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईडीपीएल मैदान का जायजा लेते हुए यहां कांवड़ियों के ठहराव के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित वाहन पार्किंग, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कंट्रोल रूम स्थापित करने और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का पूरा सम्मान किया जाए तथा किसी भी परिस्थिति में उन्हें असुविधा न होने पाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: फार्मेसी अधिकारियों की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, 391 पदों समेत लंबित देयकों पर दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्ग का पैचवर्क, गड्ढों की मरम्मत, पुलों की रेलिंग दुरुस्त करने तथा पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को गंगा घाटों पर सुरक्षा चेन एवं स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम करने तथा नगर निगम ऋषिकेश को घाटों की नियमित सफाई, प्रकाश व्यवस्था, डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग एवं दवा छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा।
नगर निगम को आईडीपीएल मैदान में विशेष सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था करने के साथ ही मैदान को इस प्रकार तैयार करने के निर्देश दिए गए कि वाहनों के फंसने की स्थिति उत्पन्न न हो। वहीं स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त चिकित्सा दल, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) एवं मेडिकल कैंप स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Jobs: CM धामी ने 101 नवनियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

जिलाधिकारी ने कहा कि गत वर्ष की कांवड़ यात्रा के दौरान सामने आई कमियों का गंभीरता से विशलेषण कर इस बार व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर कांवड़ यात्रा को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए उनके सुझाव भी प्राप्त किए। मैदान की सफाई संबंधी स्थानीय चिंता पर उन्होंने आश्वस्त किया कि मेले से पूर्व तथा समापन के बाद आईडीपीएल मैदान एवं पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अवैध दुकानों एवं फर्जी नाम से संचालित ढाबों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। खाद्य सुरक्षा विभाग एवं जिला पूर्ति अधिकारी को होटल-ढाबों में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच, मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने तथा ओवररेटिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने नेपाली फार्म में भी सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं

जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ मेला 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक आयोजित होगा। 31 जुलाई से 4 अगस्त तक श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ रहने की संभावना है, जबकि 8 से 11 अगस्त तक डाक कांवड़ का संचालन होगा। 11 अगस्त को शिवालयों में जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरे कांवड़ मार्ग को चार जोन एवं 13 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी तुषार बोहरा, नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भृगुनाथ द्विवेदी, तहसीलदार प्रदीप नेगी सहित सड़क, परिवहन, विद्युत, पेयजल, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AshishChauhan #Dehradun #DevbhoomiUttarakhand #HaridwarKanwarMela #KanwarMela2026 #RishikeshNews

Related Stories

Dehradun CM Dhami ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ किसान-केंद्रित मोबाइल एप लॉन्च किया Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
CM Dhami ने वन-क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी की Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
Champawat Girls Sports College: छमनिया में निर्माणाधीन राज्य का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • चंपावत

Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
Dehradun Crime Scene: डालनवाला में कारोबारी की पत्नी की हत्या Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Dehradun CM Dhami ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ किसान-केंद्रित मोबाइल एप लॉन्च किया Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं

  • CM Dhami ने वन-क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी की Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

  • Champawat Girls Sports College: छमनिया में निर्माणाधीन राज्य का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • चंपावत

    Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज

  • Dehradun Crime Scene: डालनवाला में कारोबारी की पत्नी की हत्या Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (632)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,379)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,500)
  • खेल (365)
  • चंपावत (994)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,187)
  • नैनीताल (6,505)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,183)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (643)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (930)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़ Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़ Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार