Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान

लालकुआं में ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों के संचालन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के बीच विवाद गहरा गया। अध्यक्ष ने समर्थकों और पूर्व सैनिकों के साथ कोतवाली परिसर में धरना दिया। देर शाम प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण और निष्पक्ष जांच की मांग पूरी होने तक नगर पंचायत में कार्य बहिष्कार के साथ सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था बंद रखने का ऐलान किया।
Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
ओवरलोड वाहनों को लेकर चेयरमैन और पुलिस के बीच संघर्ष

ओवरलोड वाहनों को लेकर चेयरमैन और पुलिस के बीच संघर्ष।

ख़बर शेयर करें -

कोतवाली परिसर में समर्थकों और पूर्व सैनिकों के साथ धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण और निष्पक्ष जांच तक कार्य बहिष्कार की घोषणा

लालकुआं, 11 नवंबर 2026। ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों के संचालन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और कोतवाली पुलिस के बीच शुरू हुआ विवाद बुधवार को बड़े प्रशासनिक टकराव में बदल गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद मामला इतना बढ़ा कि अध्यक्ष अपने समर्थकों, पूर्व सैनिकों और सभासदों के साथ कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए। देर शाम उन्होंने प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होने तक नगर पंचायत में पूर्ण कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था और पथ प्रकाश व्यवस्था भी बंद रखने की घोषणा की। देर शाम तक नगर की स्ट्रीट लाइटें बंद होने से शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया।
विवाद की शुरुआत बुधवार सुबह उस समय हुई, जब लालकुआं चौराहे से जंगल की ओर पराल लेकर जा रही कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की चपेट में आने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी मौके पर पहुंचे। अध्यक्ष का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा ने उनके साथ अभद्रता की और धक्का देकर वहां से हटा दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नियमों का उल्लंघन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें मौके से जाने दिया गया।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा का कहना था कि मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और परिस्थितियों को देखते हुए वाहनों को जाने दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम विरुद्ध पाए गए एक वाहन को सीज करने की कार्रवाई की गई है।
घटनाक्रम से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने समर्थकों, पूर्व सैनिकों और सभासदों के साथ बैठक कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया। इसके बाद अध्यक्ष अपने कार्यालय से पैदल ही पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां अधिकारी मौजूद नहीं मिले। इस पर उन्होंने हल्द्वानी के पुलिस क्षेत्राधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की। कुछ देर में लालकुआं पहुंचने का आश्वासन मिलने के बाद अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक बातचीत और मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा, लेकिन अध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई और उनके स्थानांतरण की मांग पर अड़े रहे। धरने में शामिल पूर्व सैनिकों और सभासदों ने भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ कथित अभद्रता पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
कुछ देर बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी लव शर्मा लालकुआं पहुंचे और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अध्यक्ष ने उन्हें अपनी शिकायत सौंपते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने शिकायत के आधार पर निष्पक्ष जांच कराने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, अध्यक्ष ने वार्ता के दौरान भी प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के तत्काल स्थानांतरण की मांग दोहराई। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच के निर्देश दे दिए गए हैं और निष्कर्षों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था बंद रखने का ऐलान
देर शाम नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने अपना रुख और सख्त करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहीं होती और प्रभारी निरीक्षक का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक नगर पंचायत में पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने नगर की सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था भी बंद रखने की घोषणा की।
चेयरमैन के इस ऐलान से अब पुलिस और नगर पंचायत के बीच चल रहे विवाद का असर सीधे नगरवासियों पर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से नगर में गंदगी और संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है, जबकि स्ट्रीट लाइट बंद रहने से रात के समय लोगों की सुरक्षा और आवागमन भी प्रभावित हो सकता है। फिलहाल देर शाम तक नगर की स्ट्रीट लाइटें बंद थीं और कई हिस्सों में घुप्प अंधेरा छाया रहा। अब निगाहें पुलिस प्रशासन की जांच, कार्रवाई और इस टकराव के समाधान पर टिकी हैं।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: युवक से आईफोन, नकदी और सोने की बाली लूटी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #LalkuanNews #NainitalNews #OverloadVehicles #PoliceNews #UttarakhandNews

Related Stories

हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल गौ-तस्करी का आरोपी Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
बनभूलपुरा पुलिस ने 35 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
हल्द्वानी की युवा उद्यमी नंदिनी का हिमालयी जड़ी-बूटियों से तैयार हस्तनिर्मित साबुन ब्रांड Himalayan Twacha Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
काशीपुर में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Udham Singh Nagar Crime: पटाखे दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पटाखे दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। CM धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से जताई संवेदना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

CM धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से जताई संवेदना

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ओवरलोड वाहनों को लेकर चेयरमैन और पुलिस के बीच संघर्ष Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान

  • हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल गौ-तस्करी का आरोपी Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार

  • बनभूलपुरा पुलिस ने 35 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश

  • हल्द्वानी की युवा उद्यमी नंदिनी का हिमालयी जड़ी-बूटियों से तैयार हस्तनिर्मित साबुन ब्रांड Himalayan Twacha Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (484)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,097)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,603)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,524)
  • नैनीताल (6,671)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,252)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,184)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (963)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल