Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: सीएम धामी ने किया नेत्र कुम्भ का शंखनाद, 10 हजार ऑपरेशन का लक्ष्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने किया नेत्र कुम्भ का शंखनाद, 10 हजार ऑपरेशन का लक्ष्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में नेत्र कुम्भ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। हरिद्वार में 12 जनवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले 45 दिवसीय नेत्र चिकित्सा महाशिविर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की निःशुल्क नेत्र जांच, एक लाख चश्मों के वितरण और 10 हजार नेत्र ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार और कुम्भ मेला प्रशासन ने आयोजन की सफलता के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
Mohan Chandra Joshi November 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में नेत्र कुम्भ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

सीएम धामी ने नेत्र कुम्भ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

ख़बर शेयर करें -

45 दिवसीय महाशिविर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की निःशुल्क नेत्र जांच और एक लाख चश्मों के वितरण का लक्ष्य

देहरादून, 29 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून के सभागार में नेत्र कुम्भ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने नेत्र कुम्भ के आयोजन के लिए ‘सक्षम’ एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान मानव सेवा और परोपकार की हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार कुम्भ-2027 के अवसर पर 12 जनवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले 45 दिवसीय नेत्र चिकित्सा महाशिविर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की निःशुल्क नेत्र जांच, एक लाख निःशुल्क चश्मों के वितरण तथा 10 हजार नेत्र ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है। महाशिविर में निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति को आश्वस्त किया कि इस अभियान की सफलता के लिए राज्य सरकार एवं कुम्भ मेला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में कुम्भ आस्था, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का महापर्व होने के साथ ही सेवा, सहयोग और परोपकार का भी संदेश देता है। हमारी संस्कृति में नर सेवा को नारायण सेवा माना गया है। नेत्र कुम्भ इसी सेवा भावना को साकार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी अनेक लोग आर्थिक अभाव एवं चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण समय पर अपनी आंखों की जांच और उपचार नहीं करा पाते हैं। ऐसे लोगों तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। नेत्र उपचार से लोगों को बेहतर दृष्टि मिलने के साथ ही उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है और आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेत्र कुम्भ की सेवा यात्रा वर्ष 2019 में प्रयागराज कुम्भ से प्रारंभ हुई थी। इसके बाद हरिद्वार कुम्भ, प्रयागराज महाकुम्भ और राजस्थान के रामदेवरा में भी इसके आयोजन किए गए। इन शिविरों के माध्यम से लाखों लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच और हजारों लोगों के नेत्र ऑपरेशन किए गए हैं। हरिद्वार में नेत्र कुम्भ-2027 के आयोजन से इस सेवा अभियान को और विस्तार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी हरिद्वार कुम्भ में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राज्य सरकार कुम्भ के भव्य, दिव्य एवं सुरक्षित आयोजन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुगम यातायात एवं पैदल आवागमन की व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। कुम्भ के सफल आयोजन में सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों से नेत्र कुम्भ के इस सेवा अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार, सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. दयाल सिंह पंवार, नेत्र कुम्भ आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, सक्षम उत्तराखण्ड के प्रांत अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के प्रबंध प्रमुख ललित प्रसाद पंत, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, महासचिव डॉ. अनुज सिंघल सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #EyeCare #HaridwarKumbh2027 #NetraKumbh2027 #PushkarSinghDhami

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 140वां संस्करण सुनते हुए Dehradun News: सीएम धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण

Mohan Chandra Joshi November 29, 2026
चम्पावत के स्वाला-धौन के पास एसयूवी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत और चार घायल Champawat Update News: एक्सयूवी हादसे में एक की मौत, चार घायलों का उपचार
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat Update News: एक्सयूवी हादसे में एक की मौत, चार घायलों का उपचार

Mohan Chandra Joshi November 29, 2026
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में सर्दियों का मौसम और बादलों से घिरे पहाड़ Uttarakhand Weather Update: 3 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 3 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

Mohan Chandra Joshi November 29, 2026
डोईवाला की खत्ता रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुआ सड़क हादसा Dehradun News: डोईवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोरी की मौत, सहेली गंभीर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: डोईवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोरी की मौत, सहेली गंभीर

Mohan Chandra Joshi November 29, 2026
स्वाला–धौन के पास खाई में गिरी एक्सयूवी और रेस्क्यू अभियान Champawat News: 25 मीटर गहरी खाई में गिरी एक्सयूवी, चार का रेस्क्यू; पांचवें की तलाश जारी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: 25 मीटर गहरी खाई में गिरी एक्सयूवी, चार का रेस्क्यू; पांचवें की तलाश जारी

Mohan Chandra Joshi November 29, 2026
जिला अस्पताल में घायल आरोपियों का हालचाल लेते एसएसपी मणिकांत मिश्रा Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi November 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में नेत्र कुम्भ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। Dehradun News: सीएम धामी ने किया नेत्र कुम्भ का शंखनाद, 10 हजार ऑपरेशन का लक्ष्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने किया नेत्र कुम्भ का शंखनाद, 10 हजार ऑपरेशन का लक्ष्य

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 140वां संस्करण सुनते हुए Dehradun News: सीएम धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण

  • चम्पावत के स्वाला-धौन के पास एसयूवी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत और चार घायल Champawat Update News: एक्सयूवी हादसे में एक की मौत, चार घायलों का उपचार
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat Update News: एक्सयूवी हादसे में एक की मौत, चार घायलों का उपचार

  • उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में सर्दियों का मौसम और बादलों से घिरे पहाड़ Uttarakhand Weather Update: 3 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 3 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

  • डोईवाला की खत्ता रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुआ सड़क हादसा Dehradun News: डोईवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोरी की मौत, सहेली गंभीर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: डोईवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोरी की मौत, सहेली गंभीर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (655)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (126)
  • उत्तराखंड (26,296)
  • उधमसिंह नगर (1,379)
  • क्राइम (3,629)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,031)
  • चमोली (476)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (800)
  • देहरादून (11,601)
  • नैनीताल (6,737)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (330)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,262)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (547)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (249)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (973)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: सीएम धामी ने किया नेत्र कुम्भ का शंखनाद, 10 हजार ऑपरेशन का लक्ष्य Dehradun News: सीएम धामी ने किया नेत्र कुम्भ का शंखनाद, 10 हजार ऑपरेशन का लक्ष्य Dehradun News: सीएम धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण Dehradun News: सीएम धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण Champawat Update News: एक्सयूवी हादसे में एक की मौत, चार घायलों का उपचार Champawat Update News: एक्सयूवी हादसे में एक की मौत, चार घायलों का उपचार Uttarakhand Weather Update: 3 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड Uttarakhand Weather Update: 3 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड Dehradun News: डोईवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोरी की मौत, सहेली गंभीर Dehradun News: डोईवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोरी की मौत, सहेली गंभीर