Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी

हल्द्वानी में आयोजित नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के 77वें वार्षिक अधिवेशन में 295.52 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। अधिवेशन में उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों, सचिवों और विक्रेताओं को 6,50,850 रुपये की पुरस्कार राशि भी वितरित की गई।
Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
हल्द्वानी में नैनीताल दुग्ध संघ के 77वें वार्षिक अधिवेशन का दृश्य

दुग्ध संघ के वार्षिक अधिवेशन में बजट पारित और दुग्ध उत्पादकों का सम्मान।

ख़बर शेयर करें -

77वें वार्षिक अधिवेशन में 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को राहत, उत्कृष्ट उत्पादकों, सचिवों और विक्रेताओं को 6.50 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार वितरित किए गए।

हल्द्वानी, 28 नवंबर। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआ के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में दुग्ध उत्पादकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में 295 करोड़ 52 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। वहीं फरवरी माह से दूध खरीद मूल्य में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा कर पशुपालकों को बड़ी सौगात दी गई। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों, सचिवों और दुग्ध विक्रेताओं को 6 लाख 50 हजार 850 रुपये की पुरस्कार राशि चेक के माध्यम से वितरित की गई।

शनिवार को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट , राज्यमंत्री रेनू अधिकारी और राज्यमंत्री मोहन पाठक ,पूर्व विधायक नवीन दुमका , प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी , दुग्ध विकास विभाग उत्तराखंड के निबंधक /निदेशक बीएस चलाल , उपनिदेशक संजय उपाध्याय , देहरादून दुग्ध संघ अध्यक्ष ठाकुर भूमि सिंह ,यूसीडीएफ सामान्य प्रबंधक आर एम तिवारी , उप सामान्य प्रबंधक पी एंड आई पी एस नागपाल , प्रबंधक पीएस नगरकोटी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिवेशन में दुग्ध संघ से जुड़ी 710 दुग्ध समितियों के प्रतिनिधियों और करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों की भागीदारी रही।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास

अधिवेशन में उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित करने के लिए विशेष पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। मैदानी क्षेत्र महिला वर्ग में प्रभपाल सिंह को प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपये, हिमानी बिष्ट को 25 हजार, पुष्पा बिष्ट को 21 हजार और दीपा बिष्ट को 17 हजार रुपये प्रदान किए गए। पर्वतीय क्षेत्र महिला वर्ग में कमला देवी को 25 हजार, गंगा देवी को 21 हजार और पुष्पा जोशी को 17 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

पुरुष वर्ग के मैदानी क्षेत्र में कृपाल सिंह को 25 हजार, जगपाल सिंह को 21 हजार और स्नेहपाल सिंह को 17 हजार रुपये प्रदान किए गए। पर्वतीय क्षेत्र में चिंतामणि को 25 हजार, श्याम नारायण को 21 हजार तथा कृपाल सिंह को 17 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत

इसके अलावा आठ विकासखंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दुग्ध उत्पादकों को भी पुरस्कार दिए गए। बिंदुखत्ता क्षेत्र के नौ पुरुष और नौ महिला दुग्ध उत्पादकों सहित कुल 31 उत्पादकों को 3 लाख 74 हजार 850 रुपये के चेक वितरित किए गए। वहीं मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के दस सचिवों तथा 15 दुग्ध विक्रेताओं को 2 लाख 76 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। संस्था के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुभागाध्यक्षों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

अधिवेशन में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए घोषणा की कि आगामी फरवरी माह से दूध खरीद मूल्य में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ का उद्देश्य पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ दुग्ध व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। संघ से जुड़े 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों का हित सर्वोपरि है और उनके विश्वास को बनाए रखना संस्था की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने दुग्ध संघ की कार्यप्रणाली और अध्यक्ष मुकेश बोरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सहकारी संस्थाओं की मजबूती ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाती है। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में शीघ्र आंचल मिल्क पार्लर खोलने का आश्वासन दिया। इससे शहरवासियों को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।कार्यक्रम का संचालन प्रशासन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। वही भाकुनी के प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया

इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल एवं थान सिंह बिष्ट सहित दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, खलील अहमद सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DairyFarmers #HaldwaniNews #MilkPriceHike #MohanChandraJoshi #NainitalDairyUnion #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

पौड़ी में इको कार खाई में गिरने के बाद घटनास्थल का दृश्य Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
नैनीताल जिले में 14 स्थानों पर आयोजित आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करते पुलिस और आपदा राहत टीमें Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
चमोली के पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई से महिला का शव निकालती SDRF टीम Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल का भवन Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों के लिए ₹17.38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.38 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.38 करोड़

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पौड़ी में इको कार खाई में गिरने के बाद घटनास्थल का दृश्य Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश

  • हल्द्वानी में नैनीताल दुग्ध संघ के 77वें वार्षिक अधिवेशन का दृश्य Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी

  • नैनीताल जिले में 14 स्थानों पर आयोजित आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करते पुलिस और आपदा राहत टीमें Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं

  • मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर

  • चमोली के पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई से महिला का शव निकालती SDRF टीम Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (655)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (126)
  • उत्तराखंड (26,283)
  • उधमसिंह नगर (1,378)
  • क्राइम (3,628)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (476)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (796)
  • देहरादून (11,594)
  • नैनीताल (6,735)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (330)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (249)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव