Almora News: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत
200 मीटर गहरी खाई से चालक का शव निकालती SDRF टीम।
सल्ट ब्लॉक के टोटाम चेरीधार के पास हुआ हादसा, कई घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद SDRF ने बरामद किया शव
अल्मोड़ा, 28 नवंबर 2026। जिले के सल्ट ब्लॉक अंतर्गत टोटाम के चेरीधार के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामनगर से हार्डवेयर का सामान लेकर चमोली जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। कई घंटे तक चले सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के बाद SDRF की टीम ने चालक का शव खाई से बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर को DCR अल्मोड़ा से SDRF पोस्ट भिकियासैंण को टोटाम चेरीधार के समीप कैंटर के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। वाहन में चालक के सवार होने की जानकारी पर अपर उप निरीक्षक सुंदर बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर वाहन अत्यंत गहरी खाई में गिरा मिला। इसके बाद SDRF और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने चालक की तलाश में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्गम परिस्थितियों और करीब 200 मीटर गहरी खाई में लगातार अभियान चलाने के बाद टीम ने चालक का शव बरामद कर लिया।
मृतक की पहचान हीरा सिंह (35 वर्ष), पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी नंदप्रयाग घाट, जनपद चमोली के रूप में हुई। SDRF टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


