Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल
जिला अस्पताल में सड़क हादसे में घायल चार लोगों का उपचार जारी
उपजिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल, बेहतर उपचार के निर्देश
चम्पावत, 27 नवंबर 2026। चम्पावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मादली के समीप शुक्रवार को दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार चम्पावत से लोहाघाट की ओर जा रही बोलेरो वाहन संख्या UK03TA-7770 तथा लोहाघाट से चम्पावत की ओर आ रही मैक्स वाहन संख्या UK04TA-0556 की मादली के समीप आपस में टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए।
घायलों में विपिन मुरारी (30 वर्ष), पुत्र मथुरा मुरारी, निवासी ग्राम चमौला, बिसुंग, लोहाघाट; संजय राम (27 वर्ष), पुत्र नारायण राम, निवासी ग्राम लुफरा, नरसों, पंचेश्वर; ईश्वर राम (46 वर्ष), पुत्र पुष्कर राम, निवासी पोखरी बोरा, पंचेश्वर तथा नाथ राम (28 वर्ष), पुत्र इल्ला राम, निवासी दिगाली चौड़, पंचेश्वर शामिल हैं। घायलों में विपिन मुरारी और ईश्वर राम वाहन चालक बताए गए हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चम्पावत ने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की। वहीं, जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।
उपजिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को घायलों का बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के संबंध में संबंधित विभागों से समन्वय बनाते हुए घायलों के उपचार की निगरानी की जा रही है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


