Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
चंपावत में 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 का शिलान्यास, टनकपुर-बनबसा में जलभराव से मिलेगी राहत; पूर्णागिरि में रोपवे और टनकपुर में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण जारी

चंपावत, 23 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत जनपद को ₹165.68 करोड़ की लागत वाली 54 विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने इनमें से 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच लाभार्थियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत की धरती पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास तक सीमित नहीं है, बल्कि आदर्श चंपावत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन योजनाओं से जनपद में सड़क, जल निकासी, नागरिक सुविधाओं, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ₹86.83 करोड़ की लागत से स्वीकृत जल निकासी योजना को महत्वपूर्ण बताया। इसके तहत टनकपुर में लगभग 21 किलोमीटर से अधिक और बनबसा में करीब 7.7 किलोमीटर लंबाई में नालियों तथा जल निकासी व्यवस्था का निर्माण एवं सुधार किया जाएगा। इससे बरसात के दौरान दोनों क्षेत्रों में होने वाले जलभराव से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर और बनबसा उत्तराखंड एवं नेपाल के बीच व्यापार, आवागमन, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इन क्षेत्रों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। टनकपुर में ₹237.74 करोड़ की लागत से आधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत शारदा घाट के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण के लिए प्रथम चरण में ₹107.35 करोड़ की परियोजना पर काम गतिमान है। कॉरिडोर की समग्र परियोजना की लागत ₹3,000 करोड़ से अधिक है।
उन्होंने बताया कि मां पूर्णागिरि धाम में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग ₹45 करोड़ की लागत से रोपवे निर्माण का कार्य प्रगति पर है। ककरालीगेट से पूर्णागिरि धाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर किरोड़ा नाले में पुल निर्माण के लिए ₹48.38 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा बनबसा में भारत सरकार की लगभग ₹502 करोड़ की लागत वाली लैंड पोर्ट परियोजना से सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार, आवागमन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
सीमांत क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं का होगा विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोहाघाट में ₹256.97 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। इससे पर्वतीय क्षेत्र की बेटियों को खेल प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के अवसर मिलेंगे।
इसी प्रकार लगभग ₹55.53 करोड़ की लागत से विज्ञान केंद्र (साइंस सेंटर) की स्थापना और करीब ₹20 करोड़ की लागत से 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। इससे जनपद में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक मजबूत होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ गांवों, सीमांत क्षेत्रों और दूरस्थ इलाकों तक पहुंचे। चंपावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के लिए सुनियोजित ढंग से आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आदर्श चंपावत की परिकल्पना केवल एक जनपद के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आदर्श उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विकास का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उसका लाभ आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।
पांच उत्कृष्ट लाभार्थियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले पांच लाभार्थियों को सम्मानित किया। इनमें ग्राम बस्टिया, टनकपुर के त्रिलोक सिंह सामंत को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, ग्राम गुदमी, बनबसा की लक्ष्मी देवी को महिला बकरी पालन योजना, ग्राम उचोलीगोठ की पूजा महर को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम बिचई के रोहित चंद को कृषि कवच (चैनलिंक फेंसिंग) तथा ग्राम गुदमी के आनंद प्रसाद को स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना और उसे आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इन लाभार्थियों की सफलता अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपावत गोविन्द सामन्त, पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, किरन देवी, मनोज कालाकोटी, सुभाष बगौली और मुकेश महराना, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य बनबसा सरस्वती चन्द, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार और प्रकाश तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडेय, जिला महामंत्री पूरन माहरा और मुकेश कलखुडिया, महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता मुरारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुवश्शीर अली गोलू, बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, टनकपुर मंडल अध्यक्ष तुलसी कुँवर, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेखा देवी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, ग्राम प्रधान गुदमी भरत प्रसाद, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी और उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि प्रमोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन
Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #ChampawatNews #DevelopmentProjects #PushkarSinghDhami #Tanakpur #UttarakhandNews

Related Stories

लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ करते हुए Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
बिंदुखत्ता के लोकथात महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा से स्वागत Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
उत्तराखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह का साफ मौसम और पहाड़ों में खिली धूप Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
बिंदुखत्ता में लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का होगा आगमन Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
ऊधम सिंह नगर में 36 उपनिरीक्षकों के तबादले, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चंपावत में 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात

  • लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ करते हुए Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं

  • बिंदुखत्ता के लोकथात महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा से स्वागत Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें

  • उत्तराखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह का साफ मौसम और पहाड़ों में खिली धूप Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (491)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,222)
  • उधमसिंह नगर (1,373)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,028)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (788)
  • देहरादून (11,569)
  • नैनीताल (6,713)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,260)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,191)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (247)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (969)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार