Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द हेली सेवा शुरू करने, साइंस सिटी विकसित करने तथा पंचप्रयाग और धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक घाटों के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना भी की।
Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ करते हुए

श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा, साइंस सिटी और पंचप्रयाग सहित धारी देवी मंदिर के पास आधुनिक घाट बनाने की घोषणा

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक ढोल-दमाऊं, पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक भी पीसा। मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अलकनंदा नदी के तट पर स्थित श्रीनगर का धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से विशेष महत्व है। कमलेश्वर महादेव मंदिर हमारी समृद्ध धार्मिक आस्था और पौराणिक परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। केदारखंड मंदिर माला मिशन, मानसखंड मंदिर माला मिशन तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag Accident: शादी समारोह में जा रही ईको 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में एक दिसंबर 2026 से वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार एवं नकल माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने के साथ पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पिछले 5 सालों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार विकास और विरासत के संकल्प के साथ उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र में पैरामेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी-चौरास-जाखणी पंपिंग पेयजल योजना पर लगभग 37 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज श्रीनगर में आवासीय बालक छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। नगर में आधुनिक बस स्टैंड एवं पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क के दो लेन चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य काफी तेजी से हो रहा है। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ पर्यटन एवं स्थानीय आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल श्रीनगर में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में लगभग नौ करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, सड़क एवं नाली निर्माण तथा पार्कों के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। इससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के माध्यम से साइंस सिटी विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने श्रीनगर नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण को स्वीकृति देने की बात भी कही। इसके साथ ही विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग एवं देवप्रयाग में आधुनिक घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण तथा धारी देवी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक घाट विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन के लिए सरकारी सहयोग प्रदान करने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रीनगर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव से संबंधित विशेष डाक आवरण तथा शाइनी कृष्ण उनियाल की पुस्तक ‘मां राजराजेश्वरी चालीसा’ का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी रचना बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, महापौर श्रीनगर आरती भंडारी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BaikunthChaturdashi #CMPushkarSinghDhami #SrinagarPauri #UttarakhandDevelopment #UttarakhandNews

Related Stories

बिंदुखत्ता के लोकथात महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा से स्वागत Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
उत्तराखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह का साफ मौसम और पहाड़ों में खिली धूप Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
बिंदुखत्ता में लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का होगा आगमन Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
ऊधम सिंह नगर में 36 उपनिरीक्षकों के तबादले, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
Weekly Horoscope 23 to 29 November 2026, साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशियां Weekly Horoscope: नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का स्वागत करते आयोजक मंडल के सदस्य। लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ करते हुए Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं

  • बिंदुखत्ता के लोकथात महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा से स्वागत Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें

  • उत्तराखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह का साफ मौसम और पहाड़ों में खिली धूप Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार

  • बिंदुखत्ता में लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का होगा आगमन Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत

  • ऊधम सिंह नगर में 36 उपनिरीक्षकों के तबादले, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (491)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,220)
  • उधमसिंह नगर (1,373)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,027)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (788)
  • देहरादून (11,569)
  • नैनीताल (6,712)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,260)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,191)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (246)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (969)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती