Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा

गोवा में आयोजित IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई। सत्र में फिल्मकारों को पात्रता एवं निर्धारित शर्तों के अनुसार अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, सिंगल विंडो व्यवस्था और राज्य के प्राकृतिक शूटिंग स्थलों की जानकारी दी गई। फिल्म निर्माण के जरिए स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और पर्यटन क्षेत्र को मिलने वाले अवसरों पर भी जोर दिया गया।
Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
गोवा में IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर आयोजित पैनल डिस्कशन में प्रतिभाग करते फिल्म जगत के प्रतिनिधि।

Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति पर चर्चा करते पैनलिस्ट।

ख़बर शेयर करें -

IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति, 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी और प्राकृतिक शूटिंग लोकेशन्स पर हुई चर्चा।

गोवा, 22 नवंबर 2026। 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के अंतर्गत आयोजित Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति एवं शूटिंग डेस्टिनेशन्स को लेकर विशेष पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। ‘Destination Uttarakhand: Where Nature Meets Cinematic Magic’ विषय पर आयोजित इस सत्र में उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं, फिल्मकारों को दी जा रही सुविधाओं और राज्य की फिल्म प्रोत्साहन नीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

पैनल डिस्कशन में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता आरुषि निशंक तथा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राम रेड्डी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन अभिनेत्री शीना ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli News: पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार उत्तराखंड फिल्म पॉलिसी-2024 राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि नीति के अंतर्गत पात्रता एवं निर्धारित शर्तों के अनुसार हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स के लिए अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। इसके साथ ही सिंगल विंडो व्यवस्था और सरल शूटिंग अनुमति प्रक्रिया के माध्यम से फिल्मकारों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हिमालयी प्राकृतिक दृश्य, नदियां, पर्वतीय स्थल, ऐतिहासिक एवं विरासत भवन तथा समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं फिल्मकारों को शूटिंग के लिए विविध लोकेशन्स उपलब्ध कराती हैं। मसूरी, लैंडौर, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार सहित गढ़वाल एवं कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में फिल्म निर्माण की व्यापक संभावनाएं हैं। फिल्म नीति का प्रमुख आधार 3T यानी टैलेंट, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी है, जिसके माध्यम से स्थानीय कलाकारों एवं तकनीशियनों को अवसर देने के साथ क्षेत्रीय सिनेमा को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट

अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने अपनी वेब सीरीज ‘लाइफ हिल गई’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित इस प्रोजेक्ट को जियो हॉटस्टार ने कहानी सुनने के बाद कमीशन किया था। उन्होंने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और यहां काम करने के अनुकूल वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए एक सशक्त इकोसिस्टम विकसित करने की आवश्यकता है, जिससे अधिक से अधिक फिल्मकार यहां आकर्षित हों।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राम रेड्डी ने उत्तराखंड में अपनी फिल्म ‘जुगनुमा’ की शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उत्तराखंड उनके लिए दूसरे घर जैसा है। फिल्म की शूटिंग के लिए उपयुक्त लोकेशन तलाशने के उद्देश्य से वह 17 बार उत्तराखंड आए। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग और आत्मीयता की सराहना करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ उत्तराखंड के गांवों के बच्चों को भी अभिनय का अवसर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

सत्र के माध्यम से उत्तराखंड की फिल्म नीति, फिल्म सब्सिडी, प्राकृतिक शूटिंग स्थलों और स्थानीय प्रतिभाओं की संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। फिल्म निर्माण गतिविधियों से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों के साथ होटल, परिवहन, आतिथ्य एवं पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी प्रोत्साहन मिलने की संभावनाओं पर जोर दिया गया।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #FilmShooting #IFFI2026 #UttarakhandFilmPolicy #UttarakhandNews #WAVESFilmBazaar

Related Stories

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी खन्स्यु में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए। न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमरापुर घाट पर गंगा नदी में मत्स्य बीजों का संचयन करते हुए। Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
टैबलेट से पढ़ाई करते विद्यार्थी और मार्गदर्शन करते शिक्षक Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और ट्रक Gujarat Accident: भीषण सड़क हादसा, सेना के जवान समेत उत्तराखंड के 7 लोगों की मौत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Gujarat Accident: भीषण सड़क हादसा, सेना के जवान समेत उत्तराखंड के 7 लोगों की मौत

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
चमोली के पीपलकोटी में HCC कर्मचारी का शव बरामद करती SDRF टीम Chamoli News: पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत, SDRF ने बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News: पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गोवा में IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर आयोजित पैनल डिस्कशन में प्रतिभाग करते फिल्म जगत के प्रतिनिधि। Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मनोरंजन
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा

  • कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी खन्स्यु में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए। न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमरापुर घाट पर गंगा नदी में मत्स्य बीजों का संचयन करते हुए। Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार

  • टैबलेट से पढ़ाई करते विद्यार्थी और मार्गदर्शन करते शिक्षक Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (490)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,209)
  • उधमसिंह नगर (1,372)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,025)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (787)
  • देहरादून (11,568)
  • नैनीताल (6,707)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (328)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,259)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,190)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (244)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (969)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट