Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनमिलन कार्यक्रम के तहत कोटाबाग के दूरस्थ गांव पाटकोट और रामपुर का दौरा किया। उन्होंने बुजुर्गों की कुशलक्षेम जानने के साथ ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव सुने। संबंधित चौकी प्रभारियों को वरिष्ठ नागरिकों के नियमित संपर्क में रहने और अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सहायता करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, पोलियो अभियान में सहभागिता, स्थानीय होमस्टे में कुमाऊंनी व्यंजनों और पहाड़ी उत्पादों को प्रोत्साहन तथा साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूकता भी कार्यक्रम का हिस्सा रही।
Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी कोटाबाग के दूरस्थ गांवों में ग्रामीणों और बुजुर्गों से मुलाकात करते हुए

कोटाबाग के दूरस्थ गांवों में ग्रामीणों से संवाद करते एसएसपी मंजूनाथ टीसी।

ख़बर शेयर करें -

कोटाबाग के पाटकोट और रामपुर में जनमिलन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से किया संवाद, होमस्टे में कुमाऊंनी व्यंजनों का लिया स्वाद; साइबर ठगी से बचाव के लिए भी किया जागरूक

नैनीताल, 22 नवंबर 2026। पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाने तथा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को करीब से समझने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी रविवार को कोटाबाग क्षेत्र के पाटकोट और रामपुर गांव पहुंचे। जनमिलन कार्यक्रम के तहत उन्होंने ग्रामीणों, बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और स्थानीय समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए नैनीताल पुलिस सदैव तत्पर है।
एसएसपी ने बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके रहन-सहन और सुरक्षा से जुड़ी जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को चौकी प्रभारी कोटाबाग और चौकी प्रभारी बैलपड़ाव के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए, ताकि किसी भी आपात स्थिति या समस्या में वे सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें। इस दौरान ग्राम प्रधान रमेश चंद्र, पूर्व ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों से भी क्षेत्र की व्यवस्थाओं तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
एसएसपी ने संबंधित चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें और समय-समय पर उनके घर जाकर कुशलक्षेम लें। विशेष रूप से अकेले रहने वाले बुजुर्ग महिला और पुरुषों की स्थिति पर ध्यान देने तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन की सुरक्षा और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहना भी उसकी प्राथमिकता है।
स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
ग्रामीणों से मुलाकात के बाद एसएसपी ने क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य स्टाफ से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध है।
इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में संचालित अभियान के तहत आयोजित शिविर का भी भ्रमण किया। एसएसपी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनके अभिभावकों का हालचाल जाना। उन्होंने स्वयं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई तथा वहां मौजूद ग्रामीणों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।
होमस्टे में कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद, ग्रामीण पर्यटन पर चर्चा
दौरे के दौरान एसएसपी ने क्षेत्र के एक स्थानीय होमस्टे का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने कुमाऊंनी व्यंजनों और पहाड़ी उत्पादों का स्वाद लिया तथा होमस्टे संचालकों से स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक खानपान और ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और उनकी पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के प्रयासों पर भी बातचीत की। इस दौरान होमस्टे संचालकों और स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिस पर एसएसपी ने आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
साइबर ठगी से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
जनमिलन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के प्रति भी जागरूक किया गया। एसएसपी ने बताया कि नैनीताल पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने लोगों से अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल और संदेशों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए पुलिस को सूचना देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी कोटाबाग उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा, चौकी प्रभारी बैलपड़ाव उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार
Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Kotabagh #NainitalNews #NainitalPolice #SSPManjunathTC #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

चंपावत जिले के बनबसा में 23 नवंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली। Uttarakhand News: बनबसा में कल से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें अभ्यर्थियों का पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand News: बनबसा में कल से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें अभ्यर्थियों का पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • नैनीताल

Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
गोवा में IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर आयोजित पैनल डिस्कशन में प्रतिभाग करते फिल्म जगत के प्रतिनिधि। Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी खन्स्यु में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए। न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमरापुर घाट पर गंगा नदी में मत्स्य बीजों का संचयन करते हुए। Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी कोटाबाग के दूरस्थ गांवों में ग्रामीणों और बुजुर्गों से मुलाकात करते हुए Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक

  • चंपावत जिले के बनबसा में 23 नवंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली। Uttarakhand News: बनबसा में कल से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें अभ्यर्थियों का पूरा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand News: बनबसा में कल से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें अभ्यर्थियों का पूरा कार्यक्रम

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

  • गोवा में IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर आयोजित पैनल डिस्कशन में प्रतिभाग करते फिल्म जगत के प्रतिनिधि। Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मनोरंजन
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा

  • कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी खन्स्यु में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए। न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (490)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,212)
  • उधमसिंह नगर (1,372)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,027)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (787)
  • देहरादून (11,568)
  • नैनीताल (6,709)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (328)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,259)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,190)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (244)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (969)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक Nainital News: दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टीसी, बुजुर्गों से जाना हाल; ग्रामीणों को किया जागरूक Uttarakhand News: बनबसा में कल से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें अभ्यर्थियों का पूरा कार्यक्रम Uttarakhand News: बनबसा में कल से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें अभ्यर्थियों का पूरा कार्यक्रम Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा Uttarakhand News: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, IFFI में फिल्मकारों ने सराहा न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी