Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 नवंबर को पहले बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग, इसके बाद बनबसा में विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास।
नैनीताल/चम्पावत, 22 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को कुमाऊं दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नैनीताल जिले के लालकुआं स्थित बिंदुखत्ता में आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद चम्पावत जिले के बनबसा पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के नैनीताल जिले के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) स्थित एनआईटी हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान में उतरेगा। यहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचेंगे। यहां वह लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
बिंदुखत्ता में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 2:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान से रवाना होकर 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां से अपराह्न 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा के लिए रवाना होंगे।
चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अपराह्न 3:20 बजे बनबसा स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 3:30 बजे कार से रवाना होकर 3:40 बजे डेविड पेंटर स्कूल, गुदमी पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे डेविड पेंटर स्कूल, गुदमी से कार द्वारा खटीमा, जनपद ऊधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


