पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित उत्तराखंड उदय कॉन्क्लेव में राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने सख्त नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति और चारधाम यात्रा में 59 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का भी उल्लेख किया।... Read More
#UttarakhandDevelopment
Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
नरेंद्र नगर में मोटरनाला और पुलिस थाने के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण परियोजना की विभागीय वित्त समिति ने समीक्षा की। परियोजना की अनुमोदित डीपीआर लागत ₹138.20 लाख है। सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने आवश्यक धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। धनराशि उपलब्ध होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।... Read More
तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन 13 नवंबर 2026 को देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने सम्मेलन को युवा-केंद्रित और नवाचारपूर्ण स्वरूप देने, प्रवासी उत्तराखंडियों से सार्थक संवाद स्थापित करने तथा राज्य के विकास में उनके अनुभवों और सुझावों का लाभ लेने के निर्देश दिए। सम्मेलन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।... Read More
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड रोपवे डेवलपमेंट लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने वन स्वीकृति के प्रस्ताव पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने, प्रतिपूरक वनीकरण के लिए चिह्नित भूमि का पुनः सत्यापन कराने और राजस्व भूमि पर टावरों की नींव का काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना की समयबद्ध प्रगति के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा गौरीकुंड और सोनप्रयाग में पार्किंग, जनसुविधाओं और आवासीय सुविधाओं के विकास की योजना बनाने को कहा।... Read More
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उत्तराखंड में तीन चरणों में 21,915 किमी लंबी 2,826 सड़कों का निर्माण पूरा किया गया है, जिससे 1,860 गांव लाभान्वित हुए हैं। पीएमजीएसवाई के चौथे चरण के प्रथम चक्र में 309 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 184 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इन सड़कों की कुल लंबाई 1,228.20 किमी और लागत ₹1,707 करोड़ है। चौथे चरण में प्रदेश के सभी 13 जिलों में कुल 1,479 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव है, जिनकी कुल लंबाई 9,344 किमी बताई गई है।... Read More
आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग की समीक्षा बैठक में अयोध्या के प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह और रुद्रपुर के इंडोर एवं आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अयोध्या परियोजना के लिए 6783.33 लाख रुपये का विस्तृत आगणन है, जबकि रुद्रपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संशोधित आगणन 2332.05 लाख रुपये किया गया है।... Read More
सर्किट हाउस और स्टेडियम समेत कई विकास कार्यों की घोषणा, पार्क के विस्तारीकरण के साथ पर्यावरण और विकास में संतुलन पर जोर उधम सिंह नगर,1... Read More
उत्तराखंड के विकास को गति देने के लिए उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय क्षमताओं के बेहतर उपयोग पर बैठक में जोर दिया गया। हॉर्टिकल्चर, फ्लोरिकल्चर, फिशरीज, हनी प्रोडक्शन, कौशल विकास, डिजिटल हेल्थ और एरोमा सेक्टर के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष व वनाग्नि जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई।... Read More
रक्षाबंधन के अवसर पर चंपावत में आयोजित सशक्त बहना उत्सव को विकास और महिला सशक्तिकरण से जोड़ा गया। ₹62.97 करोड़ की 50 योजनाओं से सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा और धार्मिक पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, नर्सिंग संस्थान और महिला प्रौद्योगिकी पार्क जैसी परियोजनाओं के जरिए बेटियों की शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता को नई दिशा देने पर सरकार ने जोर दिया।... Read More
उत्तराखंड की विकास यात्रा को रचनात्मक अभिव्यक्ति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीत-संगीत के माध्यम से राज्य में हुए सकारात्मक बदलावों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। एल्बम में रोजगार, स्वरोजगार, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसर तथा उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण जैसे विषयों को विकास यात्रा से जोड़ा गया है।... Read More



Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले
Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार
Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार
Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई