Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास पुस्तिका-2026 ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का दस्तावेज बताया। उन्होंने आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, निवेश, महिला सशक्तीकरण और रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।
Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का विमोचन किया।

राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने कहा—विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का दस्तावेज है, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण को मिल रही गति।

देहरादून, 9 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित समारोह में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास पुस्तिका-2026 ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तिका प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। विकास पुस्तिका जनता के सामने सरकार के कार्यों का हिसाब प्रस्तुत करने के साथ भविष्य की जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है।

मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण जनता के लंबे संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। राज्य निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पृथक उत्तराखण्ड राज्य का सपना साकार हुआ। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य को समृद्ध और विकसित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ केवल योजनाओं और आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका सकारात्मक प्रभाव आम नागरिकों के जीवन में दिखाई देना चाहिए। किसी गांव तक सड़क पहुंचने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं, विद्यालयों में अच्छी सुविधाएं मिलने से बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिलती है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन की समस्या का समाधान होता है। सरकार का उद्देश्य लोगों की कठिनाइयों को कम करना और प्रत्येक परिवार का भविष्य बेहतर बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 9-15 November 2026: साप्ताहिक राशिफल, जानें 12 राशियों के शुभ रंग-अंक

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना राज्य के विकास को नई गति प्रदान कर रही हैं। हवाई और हेली सेवाओं के विस्तार से दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है। इससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर सुधार कर रही है। प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर जैसी सुविधाओं के विकास से स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी। विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 की बैठकों के सफल आयोजन से उत्तराखण्ड को वैश्विक पहचान मिली, जबकि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं और आयोजन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया। मानसखंड मंदिर माला मिशन, शीतकालीन यात्रा और नए पर्यटन स्थलों के विकास के माध्यम से पर्यटन को वर्षभर रोजगार और आजीविका से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि पर्यटन का लाभ स्थानीय लोगों, होमस्टे संचालकों और छोटे व्यवसायियों तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन मिला है। निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 के अनुमानों के अनुसार प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार लगभग 3.82 लाख करोड़ रुपये है, जबकि वर्ष 2026-27 का बजट 1 लाख 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। सरकार का प्रयास है कि बढ़ती आर्थिक क्षमता का लाभ किसानों, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार गांवों में बेहतर सुविधाएं और आजीविका के अवसर विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि युवाओं को अपने गांवों में ही आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, प्राकृतिक संपदा और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की गई है। सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून, भू-कानून तथा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जैसे निर्णय राज्य और यहां के नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां संतोष प्रदान करती हैं, लेकिन जिम्मेदारियां और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देती हैं। प्रत्येक गांव तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने, रोजगार के नए अवसर विकसित करने, खेती को लाभकारी बनाने और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन के समापन पर ‘अभी बहुत आगे हमें जाना है’ कविता की पंक्तियों के माध्यम से राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर भेजे गए शुभकामना संदेश का वाचन किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी एवं खजान दास, विधायक विनोद चमोली एवं सविता कपूर, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु एवं डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव सूचना श्री शैलेश बगौली, उत्तराखण्ड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविन्द सिंह बिष्ट, सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #DehradunNews #UttarakhandDevelopment #UttarakhandFoundationDay #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

देहरादून में राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि और राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
नैनीताल और हल्द्वानी में सादगी से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
चंपावत में राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
बागेश्वर में राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
अल्मोड़ा में 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का विमोचन किया। Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन

  • देहरादून में राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि और राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

  • नैनीताल और हल्द्वानी में सादगी से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

  • चंपावत में राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान

  • बागेश्वर में राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (483)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,074)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,592)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,515)
  • नैनीताल (6,663)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,250)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,183)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (540)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित नैनीताल/हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन