Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान

चंपावत में राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। पांच प्रगतिशील किसानों, मुख्यमंत्री बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित माया कांडपाल और विभिन्न विभागों के फ्रंटलाइन कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकास पुस्तिका का विमोचन और जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण भी हुआ।
Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
चंपावत में राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह

: चंपावत में राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान आंदोलनकारियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

ख़बर शेयर करें -

चंपावत में 26वें राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच राज्य आंदोलनकारियों, प्रगतिशील किसानों, उत्कृष्ट कार्य करने वालों और जनसेवा कर्मियों को सम्मानित किया गया।

चंपावत, 9 नवंबर 2026। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ चंपावत में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर जिला सभागार में आयोजित समारोह में राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों के योगदान को याद किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों और जनसेवा में जुटे कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ का विमोचन भी किया गया। पुस्तिका में सरकार की उपलब्धियों और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का विवरण शामिल है।
समारोह में राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राज्य आंदोलनकारी जिला अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी और शंकर पांडे सहित अन्य वरिष्ठ आंदोलनकारी शामिल रहे। इस दौरान श्याम नारायण पांडे, नवीन मुरारी और अन्य आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण के संघर्ष के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद हुआ है। नई पीढ़ी को राज्य की अस्मिता और विकास की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने आंदोलनकारियों के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि आज का उत्तराखंड उनके त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश और जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। कृषि क्षेत्र में बेहतर पैदावार और नवाचार के लिए जनपद के पांच प्रगतिशील किसानों को सम्मान मिला। वहीं, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता और योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से मुकेश सिंह बोहरा को गौ पालन के लिए 36 हजार रुपये तथा जीवनी देवी और रश्मि पांडे को बकरी पालन योजना के तहत 35-35 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी गई।
जनसेवा में जुटे फ्रंटलाइन कर्मियों को भी उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें यूपीसीएल के दो लाइनमैन, 10 पर्यावरण मित्र, तीन पंप ऑपरेटर और पांच गैंगमैन सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। मुख्यमंत्री बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित चंपावत की बालिका माया कांडपाल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन जीवन चंद्र कलौनी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 9-15 November 2026: साप्ताहिक राशिफल, जानें 12 राशियों के शुभ रंग-अंक

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। कृषि, उद्यान, पशुपालन, भेषज, रेशम, चिकित्सा, बाल विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग, आयुर्वेद और होम्योपैथी सहित कई विभागों ने अपने स्टॉलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई जाए, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
समारोह में दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, रोहित बिष्ट, हेमा जोशी, किरन देवी, मनोज कालाकोटी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, राज्य आंदोलनकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Rojgar Samachar 2026: इंडियन बैंक और ONGC में 4547 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक को मौका
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #ChampawatNews #MayaKandpal #Rajyotsav2026 #UttarakhandFoundationDay #UttarakhandNews

Related Stories

बागेश्वर में राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
अल्मोड़ा में 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
Uttarakhand Weather Update 9 से 15 नवंबर तक साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: 9 से 15 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? जानिए साप्ताहिक पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 9 से 15 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? जानिए साप्ताहिक पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
Rojgar Samachar 2026, ऑनलाइन भर्ती आवेदन करते अभ्यर्थी प्रतिकात्मक में फोटो Rojgar Samachar 2026: इंडियन बैंक और ONGC में 4547 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक को मौका
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Rojgar Samachar 2026: इंडियन बैंक और ONGC में 4547 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक को मौका

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चंपावत में राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान

  • बागेश्वर में राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन

  • अल्मोड़ा में 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन

  • भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (483)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,071)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,592)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,513)
  • नैनीताल (6,662)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,250)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,183)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (540)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान Champawat News: राज्य स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, आंदोलनकारियों का सम्मान Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन Almora News: 26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका का विमोचन Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, इनका बढ़ेगा मानदेय Uttarakhand News: 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन Uttarakhand News: 26वें राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन