Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन

बिन्दुखत्ता में जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का समापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में हुआ। मुख्यमंत्री ने बिन्दुखत्ता में एक हजार लोगों की क्षमता वाला सांस्कृतिक हॉल बनाने तथा स्व. लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा के पैतृक गांव में उनकी स्मृति में स्कूल, स्टेडियम सहित अन्य कार्य कराने की घोषणा की। उन्होंने बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने के मुद्दे पर भी वनाधिकार समिति के प्रतिनिधियों से चर्चा कर ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया।
Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन पर स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा के पैतृक गांव में स्कूल और स्टेडियम बनाने का भी ऐलान, लोकगायकों और कलाकारों को किया सम्मानित

बिन्दुखत्ता (लालकुआं), 23 नवंबर। बिन्दुखत्ता में आयोजित तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का समापन सोमवार को लोकसंस्कृति के संरक्षण और क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के साथ हुआ। जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति, बिन्दुखत्ता की ओर से आयोजित महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिन्दुखत्ता में कम से कम एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले बड़े सांस्कृतिक हॉल के निर्माण की घोषणा की। साथ ही महान लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में उनके पैतृक गांव में स्कूल, स्टेडियम सहित प्रस्तावित दो-तीन अन्य कार्यों को भी कराने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आयोजनकर्ता जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति और क्षेत्रवासियों को तीन दिवसीय महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकथात जैसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रहलाद दा केवल एक लोकगायक नहीं थे, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति और लोककला के सच्चे साधक थे। उनके गीतों में पहाड़ के कठिन जनजीवन की वास्तविक तस्वीर दिखाई देती थी। ‘गर्भ भितेरा बेटी ना मार’ जैसे गीत के माध्यम से उन्होंने बेटियों के सम्मान और उनके जीवन के अधिकार का संदेश दिया, वहीं ‘ऐजा मेरा दानपुरा’ जैसे गीत में अपनी जन्मभूमि और गांव से जुड़े रहने की पुकार सुनाई देती है। उनके गीतों में पहाड़ की नारी का संघर्ष, युवाओं की पीड़ा और समाज को जागरूक करने वाली चेतना समाहित थी।
उन्होंने कहा कि किसी कलाकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यही होती है कि उसके जाने के बाद भी उसकी कला जीवित रहती है। प्रहलाद दा ने अपने लोकगीतों के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार, विशेषकर उनके सुपुत्रों और प्रशंसकों की सराहना करते हुए कहा कि वे उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के साथ लोकसंस्कृति को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
बिन्दुखत्ता में बनेगा एक हजार लोगों की क्षमता वाला सांस्कृतिक हॉल
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बिन्दुखत्ता में कम से कम एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला बड़ा सांस्कृतिक हॉल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां बड़े सांस्कृतिक आयोजन होते हैं, ऐसे में इस हॉल के निर्माण से क्षेत्र को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा के पैतृक गांव में उनकी स्मृति में स्कूल, स्टेडियम सहित जिन दो-तीन अन्य कार्यों की मांग रखी गई है, उन सभी कार्यों को कराया जाएगा।
लोकथात हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक का अर्थ हमारी जनता और थात का अर्थ हमारी विरासत एवं धरोहर है। इस तीन दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य लोकभाषा, लोककला, लोकसंगीत और पारंपरिक रीति-रिवाजों को संरक्षित करना तथा उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी आगे पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जो समाज अपनी थात को सहेजकर रखता है, उसकी जड़ें हमेशा मजबूत रहती हैं। जिस तरह पेड़ जितना ऊंचा होता है, उसकी जड़ें उतनी ही गहरी होती हैं, उसी तरह हमारी लोकसंस्कृति हमारी मजबूत जड़ है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की असली पहचान केवल प्राकृतिक सुंदरता में नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति, लोकभाषाओं और परंपराओं में भी बसती है। आधुनिकता के दौर में नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ‘विकास भी और विरासत भी’ के मंत्र पर काम कर रही है। एक ओर सड़कों, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। केदारनाथ और बदरीनाथ की तर्ज पर मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत ऐतिहासिक एवं पौराणिक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
लालकुआं विधानसभा में विकास कार्यों का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक पुल का निर्माण पूरा किया गया है। शेरनाला पर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनकर तैयार हो चुका है, जबकि विजयपुर गौलापार में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सूर्यानाला और लालकुआं नगर की रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि बिन्दुखत्ता में करीब 15 वर्षों से विद्युतीकरण पर लगी रोक हटने के बाद लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत नए बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनें बिछाई जा रही हैं। लालकुआं क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। हल्दूचौड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय को पीजी कॉलेज बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौला और नंधौर नदियों से होने वाले कटाव को रोकने के लिए बाढ़ सुरक्षा योजनाओं पर काम किया जा रहा है। वहीं जंगल से सटे इलाकों में जंगली जानवरों से बचाव के लिए सौर ऊर्जा संचालित तारबाड़ लगाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
राजस्व ग्राम के मुद्दे पर वनाधिकार समिति से की चर्चा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने का विषय क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षा है। राज्य सरकार इस दिशा में ठोस प्रशासनिक कार्रवाई कर रही है और भारत सरकार के साथ लगातार संवाद स्थापित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वनाधिकार समिति, बिन्दुखत्ता के प्रतिनिधियों के साथ भी इस विषय पर विस्तार से चर्चा की और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि विकास का अर्थ केवल नई परियोजनाएं बनाना नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान करना भी है। सरकार समस्याओं को टालने के बजाय उनके समाधान में विश्वास रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका विकल्प रहित संकल्प है कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र हो या प्रदेश का कोई अन्य इलाका, वहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहें और उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो।
लोक कलाकारों और हास्य कलाकारों को किया सम्मानित
महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोक कलाकार नैन सिंह रावल, हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान और जीवन सिंह दानु को सम्मानित किया। तीन दिवसीय महोत्सव में लोकगीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक कलाओं के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, मनोहर मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, शंकर कौरंगा, शोएब अहमद, डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष रविंद्र रेकुनी, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, लोक कलाकार कमल मेहरा , नवीन कार्की सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी कल कुमाऊं दौरे पर, बिंदुखत्ता और बनबसा में इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Bindukhatta #LokthaatFestival #NainitalNews #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ करते हुए Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
बिंदुखत्ता के लोकथात महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा से स्वागत Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
उत्तराखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह का साफ मौसम और पहाड़ों में खिली धूप Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
बिंदुखत्ता में लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का होगा आगमन Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
ऊधम सिंह नगर में 36 उपनिरीक्षकों के तबादले, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar: 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
Weekly Horoscope 23 to 29 November 2026, साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशियां Weekly Horoscope: नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ करते हुए Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं

  • बिंदुखत्ता के लोकथात महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा से स्वागत Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें

  • उत्तराखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह का साफ मौसम और पहाड़ों में खिली धूप Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार

  • बिंदुखत्ता में लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का होगा आगमन Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (491)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,221)
  • उधमसिंह नगर (1,373)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,027)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (788)
  • देहरादून (11,569)
  • नैनीताल (6,713)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,260)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,191)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (247)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (969)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत