Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर, CM धामी का बड़ा प्लान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर, CM धामी का बड़ा प्लान

उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने फोकस बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय मिशनों के साथ नियमित समन्वय कर विभिन्न देशों में कुशल मानव संसाधन की मांग का आकलन करने और उसी अनुरूप युवाओं को कौशल व भाषा प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। जमैका, जाम्बिया और इथियोपिया में पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, लॉजिस्टिक्स, फार्मा और फ्लोरीकल्चर जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय राजनयिकों की मुलाकात के दौरान हुई बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय मिशनों के प्रतिनिधियों के साथ उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसरों पर चर्चा की।

ख़बर शेयर करें -

जमैका, इथियोपिया और जाम्बिया में रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा, भारतीय मिशनों से समन्वय कर युवाओं को मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

देहरादून, 31 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में जमैका में भारत के उच्चायुक्त श्री मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत श्री देवेश उत्तम एवं जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त श्री आलोक रंजन झा ने भेंट की। इस दौरान संबंधित देशों में रोजगार की संभावनाओं, कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता तथा उत्तराखंड के युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन देशों में जिन क्षेत्रों में रोजगार की अधिक संभावनाएं हैं और जहां कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता है, उनकी जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित भारतीय मिशनों के साथ नियमित समन्वय रखा जाए। उन्होंने कहा कि विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों और वहां की आवश्यकता के अनुरूप राज्य के युवाओं को कौशल एवं आवश्यक भाषा प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे उन्हें वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी—अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में होम स्टे के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए हैं। विभिन्न देशों से आने वाले प्रतिनिधिमंडलों को राज्य के होम स्टे मॉडल से परिचित कराने के लिए होम स्टे का भ्रमण कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फार्मा, उद्योग, आयुर्वेद और वेलनेस के क्षेत्र में उत्तराखंड में अनेक संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में राज्य की विशेषताओं और संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में भी प्रभावी प्रयास किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कमी नहीं है। उन्हें वैश्विक मांग के अनुरूप आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न देशों में कुशल मानव संसाधन की मांग और रोजगार की संभावनाओं का आकलन करते हुए युवाओं के प्रशिक्षण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Rishikesh Accident: डंपर और कार की भीषण भिड़ंत, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो गंभीर घायल

जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त आलोक रंजन झा ने कहा कि जाम्बिया में कुशल मानव संसाधन की व्यापक आवश्यकता है। शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में वहां कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जाम्बिया में जिन क्षेत्रों में कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता है, उनके संबंध में राज्य सरकार को विस्तृत नोट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने इस दिशा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी ने कहा कि जमैका में पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा और कृषि के क्षेत्र में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। विशेष रूप से नर्सिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन की मांग है। इन क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुरूप युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

इथियोपिया में भारत के राजदूत श्री देवेश उत्तम ने कहा कि इथियोपिया में प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। फार्मास्युटिकल और फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में भी वहां बेहतर अवसर उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उत्तराखंड के युवाओं को मिले, इसके लिए संबंधित देशों की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय मिशनों के साथ समन्वय बनाकर विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने तथा उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य किया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु एवं सचिव विनय शंकर पांडेय उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #ForeignJobs #SkillDevelopment #UttarakhandNews #YouthEmployment

Related Stories

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित बीएचईएल सेक्टर-01 स्थित बूथ संख्या 122 पर SIR कार्यों का निरीक्षण करते हुए Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने बूथ 122 पर SIR कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने बूथ 122 पर SIR कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
देहरादून में एसआईआर कार्य की समीक्षा करते मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह Dehradun SIR: नोटिसों के सापेक्ष 96% से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी, 5.25 लाख मामलों पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun SIR: नोटिसों के सापेक्ष 96% से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी, 5.25 लाख मामलों पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याएं सुनते अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा Dehradun News: समाधान दिवस में सुनी गईं 87 जनसमस्याएं, जमीन फर्जीवाड़े और अवैध कब्जों पर ADM सख्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में सुनी गईं 87 जनसमस्याएं, जमीन फर्जीवाड़े और अवैध कब्जों पर ADM सख्त

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा बैठक करतीं संयुक्त सचिव राधिका झा Almora News: संयुक्त सचिव राधिका झा ने की प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: संयुक्त सचिव राधिका झा ने की प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
अल्मोड़ा में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा बैठक करतीं अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी—अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी—अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित बीएचईएल सेक्टर-01 स्थित बूथ संख्या 122 पर SIR कार्यों का निरीक्षण करते हुए Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने बूथ 122 पर SIR कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने बूथ 122 पर SIR कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश

  • देहरादून में एसआईआर कार्य की समीक्षा करते मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह Dehradun SIR: नोटिसों के सापेक्ष 96% से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी, 5.25 लाख मामलों पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun SIR: नोटिसों के सापेक्ष 96% से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी, 5.25 लाख मामलों पर कार्रवाई

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय राजनयिकों की मुलाकात के दौरान हुई बैठक Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर, CM धामी का बड़ा प्लान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर, CM धामी का बड़ा प्लान

  • सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याएं सुनते अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा Dehradun News: समाधान दिवस में सुनी गईं 87 जनसमस्याएं, जमीन फर्जीवाड़े और अवैध कब्जों पर ADM सख्त
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में सुनी गईं 87 जनसमस्याएं, जमीन फर्जीवाड़े और अवैध कब्जों पर ADM सख्त

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (625)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,321)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,496)
  • खेल (363)
  • चंपावत (989)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (722)
  • देहरादून (11,153)
  • नैनीताल (6,499)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,172)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,156)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (516)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (640)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (928)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने बूथ 122 पर SIR कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने बूथ 122 पर SIR कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश Dehradun SIR: नोटिसों के सापेक्ष 96% से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी, 5.25 लाख मामलों पर कार्रवाई Dehradun SIR: नोटिसों के सापेक्ष 96% से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी, 5.25 लाख मामलों पर कार्रवाई Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर, CM धामी का बड़ा प्लान Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर, CM धामी का बड़ा प्लान Dehradun News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात Dehradun News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात Dehradun News: समाधान दिवस में सुनी गईं 87 जनसमस्याएं, जमीन फर्जीवाड़े और अवैध कब्जों पर ADM सख्त Dehradun News: समाधान दिवस में सुनी गईं 87 जनसमस्याएं, जमीन फर्जीवाड़े और अवैध कब्जों पर ADM सख्त