Bageshwar News: युवाओं को रोजगार से जोड़ने की कवायद तेज, कौशल प्रशिक्षण पर फोकस
जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ने के लिए योजनाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जिला कौशल समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा की, प्रशिक्षित युवाओं का डाटा साझा करने और डिग्री कॉलेजों में अप्रेंटिसशिप के लिए जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए।
बागेश्वर, 24 अक्टूबर 2026: जनपद में कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टशिप प्रोत्साहन योजना (NAPS), पीएम-सेतु योजना तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षण संस्थानों को प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का डाटा साझा करने के निर्देश दिए, ताकि फीडबैक के माध्यम से प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं रोजगार की स्थिति का आकलन किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को किसानों, विशेषकर महिला किसानों के एक्सपोजर विजिट आयोजित करने के निर्देश दिए, जिससे उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत पद्धतियों एवं आजीविका संवर्धन के नवाचारों की जानकारी मिल सके और उनकी आय में वृद्धि हो।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टशिप प्रोत्साहन योजना (NAPS) के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिकाधिक युवाओं को इससे जोड़ने के लिए डिग्री कॉलेजों में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चन्द्र गोस्वामी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


