Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान

नगर पंचायत लालकुआं ने कचरा प्रबंधन के अभिनव मॉडल के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। गुलमोहर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से घर-घर कूड़ा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण और पुनर्चक्रण योग्य सामग्री के उपयोग से स्वच्छता के साथ स्थानीय रोजगार और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिला है।
Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
Urban Learnathon 2.0 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नगर पंचायत लालकुआं की उपलब्धि।

राष्ट्रीय स्तर पर नगर पंचायत लालकुआं ने हासिल किया प्रथम स्थान।

ख़बर शेयर करें -

Urban Learnathon 2.0 में Other ULBs श्रेणी में मिला राष्ट्रीय सम्मान; ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के गुलमोहर स्वयं सहायता समूह मॉडल को मिली पहचान, 17 नवंबर को देहरादून में होगा सम्मान समारोह।

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करते हुए उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान की ओर से आयोजित शहरी नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों की प्रतियोगिता में नगर पंचायत लालकुआं को अन्य शहरी निकायों की उपश्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए नगर पंचायत को 17 नवंबर को देहरादून में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। नगर पंचायत को पुरस्कार समारोह में शामिल होने का आमंत्रण प्राप्त हो गया है।
यह प्रतियोगिता शहरी निकायों की ओर से किए जा रहे नवाचारों, उत्कृष्ट कार्यों और सफल कार्यप्रणालियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की महत्वपूर्ण पहल है। इसमें निकायों के कार्यों का मूल्यांकन उनके नवाचार, प्रभाव, उपयोगिता और दूसरे शहरों में अपनाए जाने की संभावनाओं के आधार पर किया जाता है।
नगर पंचायत लालकुआं को यह उपलब्धि ठोस कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में विकसित किए गए गुलमोहर स्वयं सहायता समूह आधारित आत्मनिर्भर कचरा प्रबंधन मॉडल के लिए मिली है। इस मॉडल के माध्यम से नगर में घर-घर से कूड़ा एकत्र करने से लेकर उसके पृथक्करण, पुनर्चक्रण योग्य सामग्री के संग्रहण और उचित निस्तारण तक की व्यवस्था संचालित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत लालकुआं ने जून 2024 में गुलमोहर नाम से उत्तराखंड का पहला पुरुष स्वयं सहायता समूह गठित किया था। इस समूह के माध्यम से घर-घर कूड़ा संग्रहण के साथ ही कचरा छंटाई एवं सामग्री पुनर्प्राप्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। यहां एकत्रित कचरे का अलग-अलग वर्गीकरण कर पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को एकत्र किया जाता है और उसका विक्रय किया जाता है। शेष अपशिष्ट का उचित निस्तारण किया जाता है।
इस मॉडल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को सौंपकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा किए गए हैं। साथ ही कचरे से आय अर्जित करने की व्यवस्था विकसित की गई है। इससे नगर पंचायत पर संचालन का वित्तीय भार कम हुआ है और स्वच्छता व्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिली है।
यह पहल स्वच्छ भारत मिशन और दीनदयाल अंत्योदय योजना के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप है। स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी से शहरी स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने का यह मॉडल दूसरे नगर निकायों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण बनकर उभरा है।
नगर पंचायत लालकुआं की यह उपलब्धि स्थानीय स्तर पर किए गए नवाचार, जनसहभागिता, स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भूमिका और प्रभावी प्रशासनिक प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान है। 17 नवंबर को मिलने वाला यह सम्मान न केवल लालकुआं नगर पंचायत बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #LalkuanNews #SolidWasteManagement #UrbanDevelopment #UrbanLearnathon2026 #UttarakhandNews

Related Stories

रामनगर में महिला हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
लालकुआं चेयरमैन-कोतवाल विवाद के समाधान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच वार्ता। Lalkuan News: प्रशासन की पहल पर सुलझा चेयरमैन-कोतवाल विवाद, धरना समाप्त
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: प्रशासन की पहल पर सुलझा चेयरमैन-कोतवाल विवाद, धरना समाप्त

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹3.54 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹3.54 करोड़

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कामधेनुलोक गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधन करते हुए Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रामनगर में महिला हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार

  • Urban Learnathon 2.0 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नगर पंचायत लालकुआं की उपलब्धि। Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान

  • लालकुआं चेयरमैन-कोतवाल विवाद के समाधान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच वार्ता। Lalkuan News: प्रशासन की पहल पर सुलझा चेयरमैन-कोतवाल विवाद, धरना समाप्त
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: प्रशासन की पहल पर सुलझा चेयरमैन-कोतवाल विवाद, धरना समाप्त

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹3.54 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹3.54 करोड़

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (484)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,110)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,604)
  • खेल (370)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (778)
  • देहरादून (11,529)
  • नैनीताल (6,676)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,252)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,184)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (240)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान Lalkuan News: प्रशासन की पहल पर सुलझा चेयरमैन-कोतवाल विवाद, धरना समाप्त Lalkuan News: प्रशासन की पहल पर सुलझा चेयरमैन-कोतवाल विवाद, धरना समाप्त Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹3.54 करोड़ Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹3.54 करोड़ Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश