Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

आगामी शीतकाल, शीतलहर और संभावित बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव, जरूरतमंदों को कंबल वितरण और रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दुर्गम क्षेत्रों में तीन माह का खाद्यान्न अग्रिम पहुंचाने, गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और बर्फबारी के दौरान पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया।
Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शीतकालीन तैयारियों की समीक्षा की।

ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून, 12 नवम्बर 2026: आगामी शीतकाल एवं संभावित शीतलहर तथा बर्फबारी के दृष्टिगत जनपद में आमजन की सुरक्षा, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में शीतलहर के प्रकोप से बचाव हेतु समस्त नगर निकायों एवं तहसील क्षेत्रों के अंतर्गत प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों तथा अन्य आवश्यक स्थानों पर अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग, जिला लॉटिंग अधिकारी एवं आपदा प्रबंधन विभाग को आपसी समन्वय से इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीतलहर से प्रभावित होने वाले निर्धन, असहाय, निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समय से कंबल उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए तहसील स्तर पर पर्याप्त संख्या में कंबलों की उपलब्धता एवं वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी सीआरए अनुभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए किया दुर्गम क्षेत्रों में 03 माह का खाद्यान समय से पंहुचा दिया जाए।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त रैन बसेरों में ठहरने वाले व्यक्तियों के लिए पर्याप्त बिस्तर, कंबल, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में रैन बसेरे के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए नियमित निरीक्षण किया जाए तथा व्यवस्थाओं की सत्त निगरानी रखी जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को ठंड के दौरान सुरक्षित एवं सुविधाजनक आश्रय मिल सके।
जिलाधिकारी ने जनपद के दुर्गम, पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शीतलहर एवं बर्फबारी के दौरान खाद्यान, पेयजल, ईंधन तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वस्तुओं का अग्रिम भंडारण किया जाए, जिससे प्रतिकूल मौसम के दौरान स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया बर्फबारी वाले दुर्गम क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को चिन्हिकरण समय से कर लिया जाए ताकि उनको समय से नजदीकि चिकित्सालय के समीप सुरक्षित स्थानों पर रखा जा सके।
आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि शीतकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों की सूची, उनके मोबाइल नंबर तथा निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों का विवरण सुव्यवस्थित रखा जाए। अस्पतालों में आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, गर्माहट की व्यवस्था एवं एंबुलेंस सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।
उन्होंने शीतकाल एवं बर्फबारी के दौरान प्रभावित होने वाले मार्गों को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेसीबी, स्नो कटर, स्नो ब्लोअर सहित नमक एवं चूना जैसे आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। संवेदनशील मार्गों पर आवश्यकतानुसार चेतावनी संकेतक लगाए जाएं तथा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों एवं चालकों की ड्यूटी निर्धारित की जाए। साथ ही ऐसे क्षेत्रों में बर्फबारी के दौरान विद्युत, पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।
जिलाधिकारी ने शीतकाल के दौरान जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित मार्ग अवरोध, अत्यधिक ठंड एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति में पर्यटकों को समय से आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही ऐसे टेªक चिन्हित किए जाएं जहां मौसम खराब होने के दौरान पर्यटकों के फसने की संभावना हो इसके लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ।
उन्होंने शीतकाल के दौरान निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त कंबल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद व्यक्तियों को चिह्नित कर राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराने को कहा।
पशुओं की सुरक्षा के संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि शीतलहर एवं पाले से पशुओं को बचाने के लिए पशु चिकित्सालयों में आवश्यक दवाइयों एवं उपचार सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आवारा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय एवं देखभाल की व्यवस्था की जाए तथा चारा बैंकों में पर्याप्त मात्रा में चारे की उपलब्धता बनाए रखी जाए। जिलाधिकारी ने मानव-पशु संघर्ष की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतकालीन तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग अपने दायित्वों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें तथा आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जनपदवासियों को शीतलहर, बर्फबारी एवं प्रतिकूल मौसम से सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण करते हुए तैयारियों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, अपर नगर मजिस्टेªट रविन्द्र जुवांठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी ऋषभ कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निगम, नगर निकाय, लोनिवि,एनएच, पीएमजीएसवाई, आरडब्लूडी, वन, विद्युत,पेयजल आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #ColdWaveAlert #DehradunNews #SnowfallUpdate #UttarakhandNews #WinterPreparation

Related Stories

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कामधेनुलोक गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधन करते हुए Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • संस्कृति

Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
लालकुआं में नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में कार्य बहिष्कार करते पर्यावरण मित्र। Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
अल्मोड़ा के नैनी-जागेश्वर क्षेत्र में खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त मैक्स गाड़ी। Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
कैंची धाम के पास खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते एसडीआरएफ और पुलिस के जवान। Nainital News: कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कामधेनुलोक गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधन करते हुए Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • संस्कृति

    Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात

  • लालकुआं में नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में कार्य बहिष्कार करते पर्यावरण मित्र। Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (484)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,106)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,603)
  • खेल (370)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (778)
  • देहरादून (11,528)
  • नैनीताल (6,673)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,252)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,184)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (240)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप