Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश

देहरादून में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 98वीं बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने साइबर ठगी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बैंकों को 15 दिनों के भीतर 1930 साइबर हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक में ऋण जमा अनुपात में सुधार, सरकारी ऋण योजनाओं के लंबित आवेदनों का निस्तारण, शिक्षा ऋण की समीक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर भी जोर दिया गया।
Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एसएलबीसी की 98वीं बैठक की अध्यक्षता की।

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में एसएलबीसी की 98वीं बैठक में निर्देश, साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के साथ ऋण जमा अनुपात सुधारने और सरकारी ऋण योजनाओं के लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण पर जोर।

देहरादून, 12 नवम्बर, 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 98वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, ऋण जमा अनुपात में सुधार, रोजगार सृजन, विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में सम्बन्धित बैंकों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी बैंक, वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अगली एसएलबीसी बैठक में अपेक्षित स्तर पर अपना प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अगली एसएलबीसी की बैठक में समीक्षा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, ताकि रियल टाईम समीक्षा की जा सके।

मुख्य सचिव ने साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्रवाई के दृष्टिगत प्रदेश के अंतर्गत प्रमुख बैंकों को अगले 15 दिनों के भीतर 1930 साइबर हेल्पलाइन केन्द्रों तथा S4C (State Cyber Crime Coordination Centre) में अपने प्रतिनिधियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अन्य बैंकों को भी साइबर अपराध से सम्बन्धित मामलों के त्वरित निस्तारण एवं समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैंकों को साइबर अपराध के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप

मुख्य सचिव ने कहा कि ऋण जमा अनुपात (सीडी रेशियो) में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए जिलास्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों में सबसे कम ऋण जमा अनुपात वाले चार से पांच जनपदों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर उस पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अगली एसएलबीसी बैठक में हिमालयी राज्यों के साथ उत्तराखण्ड के ऋण जमा अनुपात का तुलनात्मक चार्ट भी प्रस्तुत किया जाए, ताकि राज्य की स्थिति का आकलन करते हुए सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।

मुख्य सचिव ने कहा कि रोजगार सृजन के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओं की निरंतर समीक्षा की जाए। इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए तथा लंबित ऋण आवेदन पत्रों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावित स्थिति को देखते हुए जनवरी माह के प्रथम सप्ताह तक ही पूर्ण करने का प्रयास किया जाए। केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं के अंतर्गत सम्बन्धित विभागों एवं बैंकों के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा

मुख्य सचिव ने शिक्षा ऋण के संबंध में पिछले पांच वर्षों का विस्तृत विश्लेषण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आकलन किया जाए कि राज्य में शिक्षा ऋण के लिए कितने आवेदन प्राप्त हुए, कितने स्वीकृत किए गए तथा किन कारणों से आवेदन लंबित अथवा अस्वीकृत रहे। इसके आधार पर शिक्षा ऋण की उपलब्धता एवं स्वीकृति प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाया जाए।

मुख्य सचिव ने बैंकिंग सेवाओं की पहुंच दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक सुनिश्चित करने के लिए बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बैंक मित्र) व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सेवाओं को प्रभावी बनाया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को भी उनकी क्षमता एवं आवश्यक प्रशिक्षण के आधार पर बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के रूप में कार्य करने के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) एवं अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को आच्छादित करने के लिए सैचुरेशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएं तथा सम्बन्धित विभागों एवं बैंकों के समन्वय से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान

मुख्य सचिव ने कौशल विकास एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा उन्हें प्रभावी रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों के माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ सकें।

मुख्य सचिव ने बैंकों में एमआरएम एवं जीआरएम की व्यवस्था अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाने के निर्देश दिए, ताकि बैंकिंग सेवाओं से सम्बन्धित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो सके तथा ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव दिलीप जावलकर, श्रीधर बाबू अद्दांकी एवं क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई हर्ष कुमार गौतम, महाप्रबंधक नाबार्ड शशि कुमार एवं अध्यक्ष इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड श्री पंकज गुप्ता सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AnandVardhan #CyberCrime #CyberHelpline1930 #DehradunNews #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कामधेनुलोक गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधन करते हुए Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • संस्कृति

Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
लालकुआं में नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में कार्य बहिष्कार करते पर्यावरण मित्र। Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
अल्मोड़ा के नैनी-जागेश्वर क्षेत्र में खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त मैक्स गाड़ी। Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
कैंची धाम के पास खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते एसडीआरएफ और पुलिस के जवान। Nainital News: कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह Dehradun News: सीएम धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, खेल जगत पर हुई चर्चा
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, खेल जगत पर हुई चर्चा

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कामधेनुलोक गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधन करते हुए Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • संस्कृति

    Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात

  • लालकुआं में नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में कार्य बहिष्कार करते पर्यावरण मित्र। Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप

  • अल्मोड़ा के नैनी-जागेश्वर क्षेत्र में खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त मैक्स गाड़ी। Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (484)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,105)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,603)
  • खेल (370)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (778)
  • देहरादून (11,527)
  • नैनीताल (6,673)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,252)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,184)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (240)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा