Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सप्तऋषि स्थित आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने गौसंरक्षण को भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश के 72 पंजीकृत एवं 9 अनुबंधित गोसदनों में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को संरक्षण दिया जा रहा है। सरकार ग्राम्य गोसेवक योजना, गौशाला निर्माण और बद्री गाय के दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने गौसंरक्षण को प्राकृतिक खेती, जैविक खाद और बायोगैस से जोड़ने पर जोर दिया।
Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कामधेनुलोक गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधन करते हुए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधन किया।

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के 72 पंजीकृत और 9 अनुबंधित गोसदनों में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को मिल रहा संरक्षण, गौसेवा को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वरोजगार से जोड़ने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया जोर।

हरिद्वार, 12 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सप्तऋषि, हरिद्वार स्थित कामधेनुलोक भवन में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला द्वारा गौसेवा, गोवंश संरक्षण एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कामधेनुलोक जैसी पहल गौसंरक्षण के साथ भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष स्थान है। हमारी परंपरा में गौ माता को सर्वदेवमयी माना गया है। गांवों में आज भी गौ माता को परिवार का सदस्य मानकर उनकी सेवा की जाती है। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक जीवन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी अभिन्न अंग है। गौसंरक्षण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण आजीविका को भी बढ़ावा दिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने श्री कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला की सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2010 में मात्र 11 गोवंश के संरक्षण से शुरू हुआ यह अभियान आज व्यापक स्वरूप ले चुका है। संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, वर्तमान में पांच राज्यों में 15 से अधिक गौशालाओं के माध्यम से 35 हजार से अधिक गोवंश की सेवा और संरक्षण किया जा रहा है। अकेले हरिद्वार में हजारों निराश्रित, घायल, वृद्ध एवं बीमार गोवंश को आजीवन संरक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिनमें बड़ी संख्या में नंदी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्था द्वारा गौसेवा के साथ मानव सेवा के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। संस्था की पांच हाइड्रोलिक गौसेवा एम्बुलेंस के माध्यम से अब तक पांच हजार से अधिक गोवंश को बचाकर सुरक्षित आश्रय तक पहुंचाया गया है। गोवंश के लिए चिकित्सा, चारे एवं पौष्टिक आहार की समुचित व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा प्रतिदिन 1500 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने के साथ जरूरतमंद परिवारों को राशन एवं चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण की ऐसी पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गौसंरक्षण, देसी नस्लों के संवर्धन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तराखण्ड सरकार भी गौशालाओं के आधुनिकीकरण, निराश्रित गोवंश की देखरेख तथा गौ आधारित आजीविका को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गौपालन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों, विशेषकर मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बद्री गाय के शुद्ध घी एवं अन्य दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए हैं। अकेले चमोली जनपद में तीन ग्रोथ सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से स्थानीय पशुपालकों को बेहतर अवसर मिलने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में प्रदेश के 72 पंजीकृत एवं 9 अनुबंधित गोसदनों के माध्यम से 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राम्य गोसेवक योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है, ताकि गांवों के स्तर पर भी गौसेवा एवं गौसंरक्षण की व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि शहरी विकास एवं पंचायती राज विभाग के सहयोग से प्रदेश में 63 स्थानों पर गौशाला निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई है। इन स्थानों पर गौशालाओं के निर्माण की दिशा में कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित गोवंश का संरक्षण वर्तमान समय की एक महत्वपूर्ण चुनौती है। कृषि कार्यों में मशीनों का उपयोग बढ़ने से गोवंश, विशेषकर नंदियों की पारंपरिक उपयोगिता में परिवर्तन आया है। ऐसे में गौसंरक्षण के लिए दीर्घकालिक एवं व्यावहारिक समाधान विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल गौशालाओं का निर्माण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि गोवंश को प्राकृतिक खेती, जैविक खाद, बायोगैस और कृषि नवाचारों से जोड़ना भी जरूरी है। इससे गौसंरक्षण के साथ किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौसेवा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार गौसंरक्षण से संबंधित कानूनों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोवंश के प्रति क्रूरता एवं गौहत्या जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार देश की आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है। कामधेनुलोक जैसी परियोजनाएं हरिद्वार की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और समृद्ध करेंगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार व्यापक तैयारियां कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क एवं यातायात व्यवस्था, नए पुलों, संपर्क मार्गों तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सीएम धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, खेल जगत पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले के दृष्टिगत सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ आधुनिक तकनीक आधारित भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि की आध्यात्मिक विरासत, स्वच्छता, सुव्यवस्था और अतिथि सत्कार का सुखद अनुभव लेकर लौटें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। गौसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को एक-दूसरे से जोड़ना भी इसी संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कामधेनुलोक गौशाला गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं आध्यात्मिक पर्यटन के समन्वय का एक अनुकरणीय मॉडल बनेगी।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए श्री कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला से जुड़े सभी संतों, सेवकों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मदन कौशिक एवं प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल एवं श्री प्रीतम सिंह पंवार, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास महाराज, स्वामी आत्मानंद महाराज सहित अनेक संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CowProtection #HaridwarNews #KamdhenuLok #PushkarSinghDhami #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • संस्कृति

Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
लालकुआं में नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में कार्य बहिष्कार करते पर्यावरण मित्र। Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
अल्मोड़ा के नैनी-जागेश्वर क्षेत्र में खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त मैक्स गाड़ी। Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
कैंची धाम के पास खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते एसडीआरएफ और पुलिस के जवान। Nainital News: कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह Dehradun News: सीएम धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, खेल जगत पर हुई चर्चा
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, खेल जगत पर हुई चर्चा

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कामधेनुलोक गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधन करते हुए Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • संस्कृति

    Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात

  • लालकुआं में नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में कार्य बहिष्कार करते पर्यावरण मित्र। Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप

  • अल्मोड़ा के नैनी-जागेश्वर क्षेत्र में खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त मैक्स गाड़ी। Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (484)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,105)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,603)
  • खेल (370)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (778)
  • देहरादून (11,527)
  • नैनीताल (6,673)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,252)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,184)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (240)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण Haridwar News: CM धामी ने आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात Tehri News: CM धामी ने किया जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, 52.55 करोड़ की सौगात Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा Almora News: खाई में गिरी मैक्स, मां-बेटी समेत तीन की मौत; भैया दूज से लौटते समय हादसा