देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड रोपवे डेवलपमेंट लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने वन स्वीकृति के प्रस्ताव पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने, प्रतिपूरक वनीकरण के लिए चिह्नित भूमि का पुनः सत्यापन कराने और राजस्व भूमि पर टावरों की नींव का काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना की समयबद्ध प्रगति के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा गौरीकुंड और सोनप्रयाग में पार्किंग, जनसुविधाओं और आवासीय सुविधाओं के विकास की योजना बनाने को कहा।... Read More
#AnandVardhan
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने यात्रा मार्ग की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा घाटों और मंदिर परिसर में साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने तीन दिवसीय उत्तरकाशी दौरे के पहले दिन चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का निरीक्षण कर सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों का जायजा लिया और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली में शैक्षणिक सुविधाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया।... Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अभियोजन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए मामलों के शीघ्र निस्तारण और अपराधियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टैंडिंग कमेटी की बैठकें निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित करने, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई तथा अभियोजन प्रक्रिया से जुड़ी व्यावहारिक एवं समन्वय संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान करने को कहा। बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 15 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी जिलाधिकारियों को दी गई।... Read More



Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत
Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार
Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम
Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री