Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अभियोजन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए मामलों के शीघ्र निस्तारण और अपराधियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टैंडिंग कमेटी की बैठकें निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित करने, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई तथा अभियोजन प्रक्रिया से जुड़ी व्यावहारिक एवं समन्वय संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान करने को कहा। बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 15 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी जिलाधिकारियों को दी गई।
Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में अभियोजन मामलों की समीक्षा बैठक

देहरादून सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारियों के साथ अभियोजन मामलों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन।

ख़बर शेयर करें -

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 15 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, ‘भारत 2047’ और ‘हैकाथॉन-इनnovation चैलेंज’ समेत कई गतिविधियां

देहरादून, 08 सितंबर 2026। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने अभियोजन विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनपदों में अभियोजन से संबंधित मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि मामलों के निस्तारण में तेजी लाते हुए अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाए जाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभियोजन की प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाना है। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए।
मुख्य सचिव ने इस संबंध में स्टैंडिंग कमेटी की बैठकें निर्धारित समय पर आयोजित नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठकें नियमित एवं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि अभियोजन से संबंधित मामलों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में जघन्य अपराधों के मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए जघन्य अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अभियोजन प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर प्रक्रियात्मक अथवा समन्वय संबंधी समस्या सामने आती है, तो उसका तत्काल समाधान किया जाए, ताकि मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए अभियोजन की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को और बेहतर किया जाए। इसके लिए लंबित मामलों की नियमित समीक्षा के साथ-साथ प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 15 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
बैठक के दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी जिलाधिकारियों को 15 सितंबर, 2026 से 18 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अवसर पर प्रदेश में 15 सितंबर से 18 अक्टूबर, 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
‘भारत 2047’ कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर से 08 अक्टूबर, 2026 तक विकसित भारत एवं ‘भारत 2047’ विषय पर छात्र निबंध, चित्र एवं भाषण प्रस्तुत करेंगे। जिला स्तर पर प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी तथा श्रेष्ठ चित्रों को एनिमेटेड लघु फिल्मों में सम्मिलित कर प्रदर्शित किया जाएगा।
महानिदेशक सूचना ने कहा कि ‘सेवा और सपना’ के अंतर्गत प्रदेशभर के विद्यालयों में प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 01 से 07 अक्टूबर, 2026 तक ‘हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज’ का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें युवाओं, स्टार्टअप्स एवं रिसर्चर्स को टेक्नोलॉजी, विकास एवं सोशल इनोवेशन सहित विभिन्न विषयों पर भारत के भविष्य के लिए समाधान तैयार करने हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
महानिदेशक सूचना ने कहा कि ‘जन कल्याण संवाद’ के माध्यम से प्रौद्योगिकी, खेल, कला, विज्ञान एवं सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्तियों को एक मंच पर लाया जाएगा। संवाद के माध्यम से समाज एवं दुनिया के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का अन्वेषण किया जाएगा।
इसके साथ ही, 07 अक्टूबर, 2026 को ‘सेवा ज्योति यात्रा दिवस’ के अवसर पर रिले मैराथन में पेशेवर एथलीटों के साथ आम नागरिक भी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही खेल प्रतियोगिता, साइकिलिंग तथा बाइक रैली का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एल फ़ेनाई, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, निर्देश कुमार झा, विजय कुमार, चंद्रेश कुमार यादव, रविनाथ रमन, डॉ पंकज कुमार पांडेय, बृजेश कुमार संत, रणवीर सिंह चौहान, डॉ वी षणमुगम, युगल किशोर पंत, विनोद कुमार सुमन, राजेंद्र कुमार, धीराज सिंह गरब्याल एवं कमिश्नर कुमाऊँ दीपक रावत एवं कमिश्नर गढ़वाल सहित जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे।
— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AnandVardhan #DehradunNews #Prosecution #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

चंपावत में स्कूटी हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी दौरा Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले बनभूलपुरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
देहरादून पुलिस महकमे में 53 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले Dehradun News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
चेन्नई में इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की प्रस्तुति Uttarakhand News: चेन्नई में छाया उत्तराखंड का फिल्म आकर्षण, तमिल इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand News: चेन्नई में छाया उत्तराखंड का फिल्म आकर्षण, तमिल इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में अभियोजन मामलों की समीक्षा बैठक Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

  • चंपावत में स्कूटी हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी दौरा Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम

  • सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले बनभूलपुरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (637)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,447)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,508)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (731)
  • देहरादून (11,215)
  • नैनीताल (6,520)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (982)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,196)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,376)
  • हरिद्वार (935)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून