Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने तीन दिवसीय उत्तरकाशी दौरे के पहले दिन चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का निरीक्षण कर सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों का जायजा लिया और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली में शैक्षणिक सुविधाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया।
Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
उत्तरकाशी में निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

ख़बर शेयर करें -

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रयासों को सराहा; पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली में विद्यार्थियों से किया संवाद

उत्तरकाशी, 25 सितंबर 2026: मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने अपने तीन दिवसीय सीमांत जनपद दौरे के पहले दिन शुक्रवार को जिले के सामरिक और नागरिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्त्वपूर्ण हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़ की वर्तमान व्यवस्थाओं तथा विस्तार योजनाओं के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एप्रन, रनवे, टर्मिनल भवन सहित बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये। चीन सीमा से निकटता के कारण यह हवाई पट्टी सीमांत क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के सामरिक संचालन को गति प्रदान करने के साथ–साथ आपातकालीन रेस्क्यू, आपदा प्रबंधन एवं वीवीआईपी आवाजाही के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

इसके बाद मुख्य सचिव ने विकासखंड चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत ग्राम मल्ली पहुंचकर ‘सर्व शक्ति क्लस्टर लेवल फेडरेशन ‘ तुल्याडा के कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं व लखपति दीदीयों से सीधा संवाद कर उनके द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों, उत्पादन कार्यों एवं अनुभवों की जानकारी ली। महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन करते हुए उनके आर्थिक स्वावलंबन तथा सामाजिक सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

क्लस्टर से जुड़ी महिलाओं ने अवगत कराया कि ‘सर्वशक्ति सी.एल.एफ. तुल्याड़ा द्वारा यूजीवीएस-रीप, आजीविका परियोजना एवं आईएफएडी के वित्तीय व तकनीकी सहयोग से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने क्लस्टर द्वारा संचालित बेकरी, स्ट्रॉबेरी उत्पादन, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, कैटरिंग फार्मिंग, डेयरी, मुर्गी पालन तथा स्थानीय उत्पादों व अचार निर्माण जैसी बहुआयामी स्वरोजगार गतिविधियों की जानकारी दी।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ रणदेव सिंह महंत उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट

इसके उपरांत मुख्य सचिव ने विकासखंड डुंडा के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने कक्षाओं में पहुंचकर अध्ययनरत विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का निडरता से सामना करने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और अनुशासित जीवन शैली अपनाकर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर कक्ष और पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया।

मुख्य सचिव ने राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के राजकीय विद्यालयों में आधुनिक तकनीकी संसाधनों और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन का माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य सचिव ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया एवं विभिन्न शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर लंबी कूद में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित तथा कबड्डी में राज्य स्तर के लिए चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राजीव (कक्षा 12), शुभम (कक्षा 11) सहित गृह परीक्षा सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट छात्र लविश एवं अस्मित को सम्मानित कर बधाई दी। इसके साथ ही परिषदीय हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय का नाम रोशन करने वाली टॉपर निधि भट्ट एवं अनुष्का को उनकी शानदार शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा अन्य छात्रों को निरंतर प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम व अनुशासन के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: देहरादून पुलिस में 22 अधिकारियों के तबादले

इस दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, एसडीएम देवानंद शर्मा, सीओ चंचल शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, ईई सिंचाई सचिन सिंहल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #AnandVardhan #Uttarkashi #UttarkashiNews

Related Stories

कोटाबाग में लाभार्थियों को लक्ष्मी किट वितरित करते अधिकारी Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून में जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते डीएम Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक लेते डीएम आशीष चौहान Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
चंपावत में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच स्कूलों में अवकाश Champawat Weather: कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम
  • शिक्षा

Champawat Weather: कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
नैनीताल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूलों में अवकाश Nainital Weather: भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम
  • शिक्षा

Nainital Weather: भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सड़क विकास योजना Uttarakhand News: पीएमजीएसवाई ने बदली पहाड़ की तस्वीर — 21,915 किमी सड़कों से जुड़े 1,860 गांव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पीएमजीएसवाई ने बदली पहाड़ की तस्वीर — 21,915 किमी सड़कों से जुड़े 1,860 गांव

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कोटाबाग में लाभार्थियों को लक्ष्मी किट वितरित करते अधिकारी Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत

  • देहरादून में जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते डीएम Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश

  • देहरादून में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक लेते डीएम आशीष चौहान Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

  • उत्तरकाशी में निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण

  • चंपावत में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच स्कूलों में अवकाश Champawat Weather: कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम
    • शिक्षा

    Champawat Weather: कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,574)
  • उधमसिंह नगर (1,338)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,290)
  • नैनीताल (6,549)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,206)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (527)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण Champawat Weather: कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित Champawat Weather: कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित