Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: CM धामी ने 9 नगर निकायों को दिए रजत जयंती पार्क, 36 करोड़ की योजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 9 नगर निकायों को दिए रजत जयंती पार्क, 36 करोड़ की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चार जनपदों के 9 नगर निकायों को देवभूमि रजत जयंती पार्क समर्पित किए। इस अवसर पर देहरादून जनपद की 36 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 7 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने शहरी सुविधाओं, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कूड़ा संग्रहण के लिए 8 वाहनों को भी रवाना किया गया।
Mohan Chandra Joshi November 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश में लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए।

ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में चार जनपदों के 9 नगर निकायों को समर्पित किए पार्क, देहरादून जनपद की 7 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

देहरादून, 10 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश के चन्द्रेश्वरनगर में आयोजित कार्यक्रम में देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर एवं उत्तरकाशी जनपद के 9 नगर निकायों में विकसित देवभूमि रजत जयंती पार्कों को जनता को समर्पित किया। उन्होंने देहरादून जनपद में 36 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 7 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निकायों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 8 कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों एवं आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की रजत जयंती के अवसर पर राज्य सरकार ने संकल्प लिया था कि राज्य स्थापना की स्मृतियां केवल समारोहों तक सीमित न रहें, बल्कि विकास कार्यों के रूप में धरातल पर दिखाई दें। इसी उद्देश्य से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में देवभूमि रजत जयंती पार्क विकसित करने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर पहले कूड़े के ढेर और झाड़ियां दिखाई देती थीं, आज वे हरे-भरे एवं सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थलों के रूप में विकसित हो रहे हैं। ये पार्क बच्चों के खेलने, बुजुर्गों के टहलने, महिलाओं के बैठने तथा युवाओं के योग एवं व्यायाम के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराएंगे। इनमें उत्तराखण्ड की संस्कृति, लोक परंपराओं और स्थानीय वनस्पतियों की झलक भी दिखाई देगी। उन्होंने नगर निकायों से इन पार्कों का रखरखाव जनभागीदारी से सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: जमीन के लिए मामा बना हैवान! खुखरी से वार कर भांजे को उतारा मौत के घाट

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास विकास का लाभ प्रत्येक नगर और प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाना है। शहरों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश के सभी 108 नगर निकाय खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। ऋषिकेश एवं हरिद्वार को वाटर प्लस प्रमाणन प्राप्त हुआ है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण किया जा रहा है। पुराने कचरे के निस्तारण से लगभग 109 एकड़ भूमि को पुनः उपयोग योग्य बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रपुर एवं मसूरी में कचरे से बायोगैस का उत्पादन किया जा रहा है। चारधाम यात्रा मार्गों पर डिजिटल डिपॉजिट-रिफंड व्यवस्था के माध्यम से 60 हजार किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक वापस एकत्र किया गया है। प्रदेश के 107 नगर निकायों के लिए लगभग 1,375 करोड़ रुपये की विस्तृत स्वच्छता कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत 27 सीवेज एवं फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। सफाई कार्यों का मशीनीकरण भी किया जा रहा है, ताकि पर्यावरण मित्रों को असुरक्षित परिस्थितियों में कार्य न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में बेहतर जीवन के लिए स्वच्छ पेयजल, सीवरेज एवं मजबूत आधारभूत सुविधाएं आवश्यक हैं। अमृत योजना के प्रथम चरण में स्वीकृत 151 परियोजनाओं में से 148 पूरी हो चुकी हैं। इनसे 72 हजार से अधिक घरों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। अमृत 2.0 के अंतर्गत लगभग 650 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के माध्यम से 40 हजार अतिरिक्त घरों तक पेयजल पहुंचाने तथा जलस्रोतों एवं तालाबों के पुनर्जीवन का कार्य किया जा रहा है। ऋषिकेश सहित प्रदेश के चयनित शहरों में लगभग 874 करोड़ रुपये से पेयजल, सीवरेज एवं शहरी आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: गोवर्धन पूजा पर CM धामी ने की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों का विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश में 62 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 50 हजार से अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा चुके हैं। जरूरतमंदों के लिए प्रदेश में 35 रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश के 114 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से 3 लाख से अधिक लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का अर्थ है कि नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से नगर निकायों की सेवाओं को डिजिटल बनाया जा रहा है। ‘उपयोग’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपत्ति कर, दाखिल-खारिज एवं ट्रेड लाइसेंस जैसी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। आगामी कुंभ-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में डिजिटल स्वच्छता निगरानी प्रणाली विकसित की जा रही है, ताकि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकें।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित रुद्रपुर एवं काशीपुर नगर निगमों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पर्यावरण मित्रों, नगर निकायों एवं नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। स्वच्छ और सुंदर शहरों के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारी सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। पर्यटन, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों, कृषि एवं स्वरोजगार के माध्यम से गांवों और शहरी क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखण्ड बनाना है, जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, प्राकृतिक संपदा और मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए विकास को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ सख्त भू-कानून एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास के साथ सुशासन, पारदर्शिता और कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक ऋषिकेश प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर नगर निगम ऋषिकेश शंभू पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून राजेन्द्र तड़ियाल, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #RajatJayanti #RishikeshNews #UrbanDevelopment #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता की पूजा-अर्चना करते हुए। Uttarakhand News: गोवर्धन पूजा पर CM धामी ने की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: गोवर्धन पूजा पर CM धामी ने की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Mohan Chandra Joshi November 10, 2026
Symbolic crime scene image representing a murder case in Dehradun Dehradun Crime: शराब के लिए हैवान बना बेटा, चाकू से गोदकर पिता की हत्या
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: शराब के लिए हैवान बना बेटा, चाकू से गोदकर पिता की हत्या

Mohan Chandra Joshi November 10, 2026
Light rain and snowfall forecast in Uttarakhand hill regions Uttarakhand Weather Update: आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 11-12 नवंबर को मौसम शुष्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 11-12 नवंबर को मौसम शुष्क

Mohan Chandra Joshi November 10, 2026
Dehradun crime scene in land dispute murder case Dehradun Crime: जमीन के लिए मामा बना हैवान! खुखरी से वार कर भांजे को उतारा मौत के घाट
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: जमीन के लिए मामा बना हैवान! खुखरी से वार कर भांजे को उतारा मौत के घाट

Mohan Chandra Joshi November 10, 2026
देहरादून में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: दिवाली की रात दोस्तों संग निकला 15 वर्षीय अर्श, सुबह मिली मौत की खबर

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
11 नवंबर के अवकाश को लेकर फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल। Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 11 नवंबर के अवकाश का फर्जी आदेश वायरल, विधिक कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश में लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए। Uttarakhand News: CM धामी ने 9 नगर निकायों को दिए रजत जयंती पार्क, 36 करोड़ की योजनाओं की सौगात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 9 नगर निकायों को दिए रजत जयंती पार्क, 36 करोड़ की योजनाओं की सौगात

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता की पूजा-अर्चना करते हुए। Uttarakhand News: गोवर्धन पूजा पर CM धामी ने की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: गोवर्धन पूजा पर CM धामी ने की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

  • Symbolic crime scene image representing a murder case in Dehradun Dehradun Crime: शराब के लिए हैवान बना बेटा, चाकू से गोदकर पिता की हत्या
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: शराब के लिए हैवान बना बेटा, चाकू से गोदकर पिता की हत्या

  • Light rain and snowfall forecast in Uttarakhand hill regions Uttarakhand Weather Update: आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 11-12 नवंबर को मौसम शुष्क
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 11-12 नवंबर को मौसम शुष्क

  • Dehradun crime scene in land dispute murder case Dehradun Crime: जमीन के लिए मामा बना हैवान! खुखरी से वार कर भांजे को उतारा मौत के घाट
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: जमीन के लिए मामा बना हैवान! खुखरी से वार कर भांजे को उतारा मौत के घाट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (483)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,081)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,595)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,522)
  • नैनीताल (6,663)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,251)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,183)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (540)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: CM धामी ने 9 नगर निकायों को दिए रजत जयंती पार्क, 36 करोड़ की योजनाओं की सौगात Uttarakhand News: CM धामी ने 9 नगर निकायों को दिए रजत जयंती पार्क, 36 करोड़ की योजनाओं की सौगात Uttarakhand News: गोवर्धन पूजा पर CM धामी ने की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना Uttarakhand News: गोवर्धन पूजा पर CM धामी ने की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना Dehradun Crime: शराब के लिए हैवान बना बेटा, चाकू से गोदकर पिता की हत्या Dehradun Crime: शराब के लिए हैवान बना बेटा, चाकू से गोदकर पिता की हत्या Uttarakhand Weather Update: आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 11-12 नवंबर को मौसम शुष्क Uttarakhand Weather Update: आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 11-12 नवंबर को मौसम शुष्क Dehradun Crime: जमीन के लिए मामा बना हैवान! खुखरी से वार कर भांजे को उतारा मौत के घाट Dehradun Crime: जमीन के लिए मामा बना हैवान! खुखरी से वार कर भांजे को उतारा मौत के घाट