#WinterPreparation

आगामी शीतकाल, शीतलहर और संभावित बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव, जरूरतमंदों को कंबल वितरण और रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दुर्गम क्षेत्रों में तीन माह का खाद्यान्न अग्रिम पहुंचाने, गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और बर्फबारी के दौरान पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया।... Read More