Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹3.54 करोड़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹3.54 करोड़ की मंजूरी दी।
ईको टास्क फोर्स की नर्सरियों में सिंचाई व्यवस्था से लेकर सड़क, मंदिर और जनमिलन केंद्रों के निर्माण व सौंदर्यीकरण के लिए पौड़ी, देहरादून समेत कई जिलों को मिली धनराशि।
देहरादून, 12 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईको टास्क फोर्स की 10 नर्सरियों में सिंचाई प्रणाली की स्थापना हेतु कुल ₹78.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें जनपद पौड़ी की एक नर्सरी के लिए ₹14.53 लाख तथा जनपद देहरादून की 09 नर्सरियों के लिए ₹63.97 लाख की धनराशि शामिल है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत जौनसार-बावर सुद्धोवाला देहरादून में जनमिलन केंद्र/भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि ₹40 लाख, डोईवाला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत अठूरवाला टिहरी विस्थापित क्षेत्र में घंटाघर निर्माण के लिए ₹96.79 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹58.07 लाख तथा ग्राम माजरी ग्रांट में वैश्वनी मंदिर पुल के पास लालतप्पड़ से गोरखा बस्ती सागर आदि के घरों तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क निर्माण किये जाने हेतु ₹ 1.37 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 81.97 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत शिव मंदिर, अंजनिया के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा एवं चारदीवारी निर्माण हेतु ₹ 10 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भूमिया मंदिर गैंठन से कालसिन मंदिर एवं खूनी गांव तक सड़क निर्माण (प्रथम चरण) किये जाने हेतु ₹ 92.32 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 55.39 लाख तथा जनपद चम्पावत के चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचनई में भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 30 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


