उत्तराखंड की विकास यात्रा को रचनात्मक अभिव्यक्ति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीत-संगीत के माध्यम से राज्य में हुए सकारात्मक बदलावों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। एल्बम में रोजगार, स्वरोजगार, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसर तथा उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण जैसे विषयों को विकास यात्रा से जोड़ा गया है।... Read More
#UttarakhandGovernment
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी और उपनल कर्मियों के लिए समान कार्य-समान वेतन की चरणबद्ध व्यवस्था बैठक के प्रमुख फैसलों में रही। इसके अलावा स्वास्थ्य, परिवहन, शहरी विकास, ऊर्जा और सैनिक कल्याण से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।... Read More
उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों को बाजार और बेहतर आय के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इन्हें व्यापक बाजार से जोड़ना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। पिछले तीन वर्षों में 95 विकासखंडों में 4,480 स्टॉलों के माध्यम से करीब 12.50 करोड़ रुपये के उत्पादों की बिक्री हुई है। प्रदेश में तीन लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।... Read More
प्रदेश में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को गति देने के लिए सरकार ने समयबद्ध कार्ययोजना पर जोर दिया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एजेंसियों को स्पष्ट टाइमलाइन के साथ साप्ताहिक लक्ष्य तय कर काम पूरा करने के निर्देश दिए। हरिद्वार में कुंभ-2027 से पहले पीएनजी से जुड़े जरूरी कार्य पूरे करने के साथ ही भविष्य में बार-बार सड़क खोदने से बचने के लिए नई परियोजनाओं में पाइपलाइन प्रावधान पहले से शामिल करने पर भी जोर दिया गया।... Read More
उत्तराराखंड में नंदा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में नवजात बालिका के लिए जन्म के छह माह के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है, जबकि 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक या न्यूनतम एक वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लेने वाली पात्र अविवाहित बालिकाएं 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।... Read More
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के जरिए ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण, आर्थिक सहयोग, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। देहरादून के 13 गांव में प्रस्तावित राज्य स्तरीय विपणन केंद्र से प्रदेशभर के स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। योजना के तहत अब तक 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग और 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूह सदस्यों को उद्यमिता व आजीविका के अवसरों से जोड़ा गया है।... Read More
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत उत्तराखंड में आवास निर्माण की प्रगति पात्र परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है। प्रदेश में 18 परियोजनाओं के तहत 15,496 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें करीब 84 प्रतिशत मकान तैयार हो चुके हैं। सरकार ने लंबित परियोजनाओं को 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है, जबकि दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य जारी है।... Read More
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने सड़क इंजीनियरिंग, प्रवर्तन, चालक व्यवहार, जन-जागरूकता और त्वरित उपचार जैसे सभी पहलुओं पर एक साथ काम करने पर जोर दिया है। मुख्य सचिव ने ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थलों के ऑडिट, सुधार कार्यों में तेजी तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन के निर्देश दिए हैं।... Read More
केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी महत्वपूर्ण है।
प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने, पेयजल-विद्युत, साफ-सफाई, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही घोड़ा-खच्चरों के स्वास्थ्य एवं पशु कल्याण मानकों के पालन के निर्देश दिए गए।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश, हर माह पहले मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी बैठक देहरादून, 18 अगस्त 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन... Read More



Uttarakhand Weather News: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश, इन जिलों में कल स्कूल बंद; ऑरेंज अलर्ट
Nainital Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; आदेश जारी
Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश
Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल सभी स्कूल बंद
Dehradun News: बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात