Haldwani News: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, आश्रितों को मिली राहत
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गौला के 431 और नंधौर के 50 वाहनों की प्रक्रिया पूरी, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी दर्ज हुआ स्वामित्व।
हल्द्वानी, 13 नवंबर 2026। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य में लगे वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया को गति देते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गौला नदी में पंजीकृत 431 खनन वाहनों तथा नंधौर नदी के 50 वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया गया है।
खनन समिति की इस प्रक्रिया के तहत खनन वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की कार्रवाई पूरी की गई है। इसके साथ ही मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम पर भी वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया गया है, जिससे संबंधित परिवारों को राहत मिली है।
जिला प्रशासन की इस पहल से खनन कारोबार से जुड़े वाहन स्वामियों और मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों को बड़ी सुविधा मिली है। स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने से अब संबंधित वाहन स्वामी नियमानुसार अपने वाहनों का संचालन कर सकेंगे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


