Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी

वीकेंड पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 14 और 15 नवंबर के लिए विशेष यातायात प्लान लागू किया है। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों तक कई मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों की आवाजाही पर भी समयबद्ध प्रतिबंध रहेगा। पर्यटकों से निर्धारित मार्गों और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
वीकेंड पर नैनीताल, भवाली और कैंची धाम जाने वाले पर्यटक वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन प्लान।

वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान।

ख़बर शेयर करें -

14 और 15 नवंबर को पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध; कैंची धाम जाने वालों के लिए पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था

नैनीताल, 13 नवंबर 2026। वीकेंड और अवकाश के दौरान नैनीताल, भवाली, भीमताल और कैंची धाम क्षेत्र में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 14 और 15 नवंबर 2026 को लागू रहेगी। इसके तहत पर्वतीय मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही विभिन्न रूटों पर डायवर्जन, पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। हल्द्वानी शहर के लिए भी अलग यातायात प्लान निर्धारित किया गया है।
पुलिस के अनुसार, भवाली-भीमताल और कैंची धाम क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर रोका जाएगा। वहीं, बसों एवं चौपहिया वाहनों के लिए सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
पर्वतीय मार्गों पर इस तरह रहेगा डायवर्जन
अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर आने वाले वाहन लमगड़ा, धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वहीं हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से इन पर्वतीय स्थानों की ओर जाने वाले वाहन खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धनाचूली बैंड के रास्ते भेजे जाएंगे।
काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। भीमताल, नैनीताल और ज्योलीकोट से खैरना, गरमपानी एवं बेतालघाट जाने वाले स्थानीय वाहन दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
भीमताल से अल्मोड़ा, रानीखेत और कैंची धाम जाने वाले वाहनों को नैनी बैंड प्रथम, सैनेटोरियम बाईपास मोटर मार्ग और शिप्रा पुल भवाली होते हुए भेजा जाएगा।
कैंची धाम जाने वालों के लिए पार्किंग और शटल व्यवस्था
कैंची धाम पहुंचने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के निजी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। भीमताल की ओर से आने वाले निजी वाहन विकास भवन पार्किंग, भीमताल में खड़े किए जाएंगे। यहां से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंचने की व्यवस्था रहेगी।
वहीं, नैनीताल मार्ग से आने वाले निजी वाहन भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क होंगे। यहां से श्रद्धालु एवं पर्यटक शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम मंदिर पहुंच सकेंगे।
वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसमें पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहन भी शामिल हैं।
हल्द्वानी शहर के लिए भी अलग ट्रैफिक प्लान
हल्द्वानी शहर में 14 और 15 नवंबर को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।
बरेली रोड से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य को जाएंगे।
रुद्रपुर की ओर से आने वाले पर्वतीय क्षेत्र के वाहनों को पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से एनएच-109 नए हाईवे होते हुए लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर, गोलापार रोड और नारीमन तिराहा के रास्ते भेजा जाएगा। जो वाहन हल्द्वानी शहर में प्रवेश कर जाएंगे, उन्हें गन्ना सेंटर से डायवर्ट कर तीनपानी फ्लाईओवर और गौला रोड होते हुए नारीमन तिराहा की ओर भेजा जाएगा।
रामनगर और बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी नैनीताल तिराहे से मंगोली की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
भारी वाहनों की आवाजाही पर रहेगी सख्ती
यात्रा मार्ग पर 14 और 15 नवंबर को सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहन जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस और दूध आदि की आवाजाही पर भी दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा।
पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। इसके बावजूद शहर की ओर पहुंचने वाले भारी वाहनों को नंबर-1 बैंड के पीछे सड़क के बाईं ओर तथा पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अंदर पार्क कराया जाएगा।
काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने पर दोपहर 3 बजे के बाद नैनीताल और भवाली से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को मस्जिद तिराहे से नंबर-1 बैंड और रूसी बाईपास द्वितीय के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाली रोडवेज और केमू की बसें अपने निर्धारित मार्ग से ही संचालित होंगी।
नैनीताल पुलिस की अपील
नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं और आमजन से निर्धारित यातायात डायवर्जन, पार्किंग एवं शटल व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित मार्गों का उपयोग करने से जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा तथा सभी की यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनी रहेगी।
— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹3.54 करोड़
Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HaldwaniNews #KainchiDham #NainitalTraffic #TrafficDiversion #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का भवन Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
उत्तराखंड शासन द्वारा 24 PCS अधिकारियों के तबादलों का जारी आदेश Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
हरादून के वसंत विहार में एसयूवी की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
भीमताल कार्निवाल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे। Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
रामनगर में महिला हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • वीकेंड पर नैनीताल, भवाली और कैंची धाम जाने वाले पर्यटक वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन प्लान। Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी

  • उत्तराखंड में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का भवन Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा

  • दतिया धाम के राम जानकी मंदिर में मां बगलामुखी महायज्ञ और विशाल भंडारे की तैयारियां Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु
    • अध्यात्म
    • राष्ट्रीय

    Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु

  • उत्तराखंड शासन द्वारा 24 PCS अधिकारियों के तबादलों का जारी आदेश Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (485)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,116)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,604)
  • खेल (370)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (779)
  • देहरादून (11,533)
  • नैनीताल (6,678)
  • पर्यटन (232)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,253)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (240)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर