Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द

देहरादून में आयोजित समाधान दिवस के दौरान बुजुर्गों की पारिवारिक प्रताड़ना और संपत्ति विवाद से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। बेटे-बहू पर मकान कब्जाने, मारपीट करने और बेघर करने के आरोपों के साथ बुजुर्गों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। जनसुनवाई में कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की प्राथमिकता से जांच कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
देहरादून समाधान दिवस में बुजुर्गों की पारिवारिक प्रताड़ना और संपत्ति विवाद की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी

समाधान दिवस में बुजुर्गों की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

समाधान दिवस में बुजुर्गों ने बेटे-बहू पर मकान कब्जाने, मारपीट और बेघर करने के लगाए आरोप, डीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

देहरादून, 16 नवंबर 2026: जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 105 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें बुजुर्गों की संपत्ति पर कब्जे, पारिवारिक प्रताड़ना, अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद, आर्थिक सहायता एवं प्रमाण पत्र संबंधी मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बुजुर्गों की संपत्ति पर कब्जे और प्रताड़ना के मामले पहुंचे
क्लेमेंटटाउन निवासी 75 वर्षीय बिहारी लाल ने अपने पुत्र पर आवासीय भवन बेचने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए बताया कि पत्नी की मृत्यु के बाद इस उम्र में उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने अपने आवासीय भवन की बिक्री पर रोक लगाने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने एसडीएम को मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कैलाशपुर निवासी मीना देवी ने अपने बेटे-बहू पर मकान पर जबरन कब्जा करने, मारपीट करने और कमरे में बंद करने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा एवं मकान से कब्जा हटवाने की मांग की। वहीं ऋषिकेश निवासी 76 वर्षीय उषा भल्ला ने अपने बेटे-बहू पर ऋषिकेश स्थित फ्लैट पर कब्जा कर उन्हें बेघर करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने दोनों मामलों में संबंधित एसडीएम को प्राथमिकता से कार्रवाई कर पीड़ित बुजुर्ग महिलाओं को राहत दिलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

दीपनगर निवासी 65 वर्षीय विनोद प्रसाद ने पुत्र पर भरण-पोषण के लिए खर्च न देने और आए दिन विवाद करने का आरोप लगाते हुए उसे संपत्ति से बेदखल करने की मांग की। इस पर एसडीएम सदर को मामले की जांच कर बुजुर्ग दंपति को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

कैंसर पीड़ित परिवार की महिला को आज ही आर्थिक सहायता देने के निर्देश
ग्राम दुवारा निवासी संध्या रमोला ने बताया कि कैंसर से पति की मृत्यु के बाद उनके उपचार में परिवार की समस्त जमा पूंजी खर्च हो गई है। अब दो छोटे बच्चों के पालन-पोषण में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने पीड़ित महिला को मौके पर ही आर्थिक सहायता स्वीकृत की।

इसी प्रकार लकवा से ग्रसित एवं बेघर आशा देवी ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 16–22 November 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें भविष्य

भूमि विवाद और अवैध कब्जों पर भी सख्त रुख
पटेल नगर निवासी कर्मा देवी ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह दो-तीन माह तक अपने प्लॉट की निगरानी नहीं कर सकीं। इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने प्लॉट पर बाउंड्री बनाकर अवैध कब्जा कर लिया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई कर अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।

जनपद टिहरी के ग्राम कुखई निवासी मंगल सिंह ने शिकायत की कि उन्होंने एक प्रॉपर्टी डीलर को 125 वर्गमीटर भूमि की खरीद के लिए 40 लाख रुपये दिए थे, लेकिन 11 माह बीतने के बाद भी भूमि की रजिस्ट्री नहीं की जा रही है और उन्हें लगातार गुमराह किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर धोखाधडी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

विकासनगर के शीशमबाड़ा में अधिग्रहित भूमि का एनएचएआई द्वारा मुआवजा न दिए जाने की शिकायत पर एसडीएम को जांच के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत झांझरा में सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जा कर आवागमन बाधित करने के मामले में भी एसडीएम को जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की अपील

ग्राम पंचायत भीतरली के माजरा कडरियाना बस्ती में आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को आवश्यक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम कुंजा ग्रांट में आसन नदी के किनारे सरकारी एवं ग्राम पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार को तत्काल अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए गए।

सड़क की मरम्मत और जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर भी कार्रवाई के निर्देश
ग्राम पंचायत रैनापुर में लोक निर्माण विभाग की सड़क पर गड्ढों के कारण आवागमन में हो रही परेशानी की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को केवल औपचारिकता न समझें, बल्कि प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #PublicGrievances #SamadhanDiwas #SeniorCitizens #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क मौसम और बढ़ती ठंड का संकेत Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
देहरादून में स्कूली वाहनों की जांच करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और परिवहन विभाग के अधिकारी। Dehradun News: स्कूली वाहनों में मिलीं गंभीर खामियां, 107 की जांच में 35 के चालान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: स्कूली वाहनों में मिलीं गंभीर खामियां, 107 की जांच में 35 के चालान

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परिवार के साथ जनगणना-2027 की डिजिटल स्व-गणना करते हुए। Uttarakhand News: सीएम धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की अपील
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की अपील

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
Weekly Horoscope 16 to 22 November 2026 सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 16–22 November 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें भविष्य
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 16–22 November 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें भविष्य

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
रुद्रपुर में पुलिस अधिकारियों के तबादले की प्रतीकात्मक तस्वीर Udham Singh Nagar News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों के तबादले

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
बहादराबाद मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस टीम। Haridwar News: पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून समाधान दिवस में बुजुर्गों की पारिवारिक प्रताड़ना और संपत्ति विवाद की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द

  • उत्तराखंड में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क मौसम और बढ़ती ठंड का संकेत Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

  • देहरादून में स्कूली वाहनों की जांच करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और परिवहन विभाग के अधिकारी। Dehradun News: स्कूली वाहनों में मिलीं गंभीर खामियां, 107 की जांच में 35 के चालान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: स्कूली वाहनों में मिलीं गंभीर खामियां, 107 की जांच में 35 के चालान

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परिवार के साथ जनगणना-2027 की डिजिटल स्व-गणना करते हुए। Uttarakhand News: सीएम धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की अपील
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की अपील

  • Weekly Horoscope 16 to 22 November 2026 सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 16–22 November 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें भविष्य
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 16–22 November 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें भविष्य

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (487)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,149)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,613)
  • खेल (371)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (472)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (781)
  • देहरादून (11,542)
  • नैनीताल (6,690)
  • पर्यटन (233)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (325)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,256)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,186)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (670)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,388)
  • हरिद्वार (965)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड Dehradun News: स्कूली वाहनों में मिलीं गंभीर खामियां, 107 की जांच में 35 के चालान Dehradun News: स्कूली वाहनों में मिलीं गंभीर खामियां, 107 की जांच में 35 के चालान Uttarakhand News: सीएम धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की अपील Uttarakhand News: सीएम धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की अपील Weekly Horoscope 16–22 November 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें भविष्य Weekly Horoscope 16–22 November 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें भविष्य