Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा का सीएम धामी ने किया समापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा का सीएम धामी ने किया समापन

पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को नेपाल के जनकपुर धाम से शुरू हुई 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा 3,000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर संपन्न हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा के समापन पर पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया। इस दौरान विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकृति पथ साइकिल यात्रा के समापन पर यात्रियों का अभिनंदन किया।

ख़बर शेयर करें -

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन जरूरी, 3,000 किमी की यात्रा के जरिए जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का दिया संदेश।

देहरादून, 17 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकाली गई 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा-2026 के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. अनिल प्रकाश जोशी एवं यात्रा में शामिल सभी साइकिल यात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा 47 दिनों तक साइकिल यात्रा करना प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल लंबी दूरी तय करने का अभियान नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का एक सार्थक प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संबंध रहे हैं। जनकपुर धाम और अयोध्या का संबंध हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत तथा रोटी-बेटी के आत्मीय रिश्तों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की भौगोलिक एवं प्राकृतिक परिस्थितियां भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा दिया गया ‘प्रकृति ही प्रभु है’ का संदेश भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन की मूल भावना को अभिव्यक्त करता है। हमारी संस्कृति में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रह सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। आवश्यकता इस बात की है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट की अवधारणा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की गुणवत्ता के आकलन के माध्यम से विकास एवं पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान यहां की समृद्ध प्राकृतिक संपदा, हिमालय, नदियों, वनों और जैव विविधता से है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को विकास की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नौले-धारे, चाल-खाल, पारंपरिक जल स्रोतों तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना राज्य सरकार का विकल्प रहित संकल्प है। इस दिशा में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति संरक्षण का संदेश निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की अपील

इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने प्रकृति पथ यात्रा-2026 के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 2026 को नेपाल के जनकपुर धाम से प्रारंभ हुई इस 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा के दौरान 3,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई। यात्रा के माध्यम से नेपाल सहित भारत के विभिन्न राज्यों, 25 से अधिक जिलों और 150 से अधिक गांवों तक पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संदेश पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 से 30 नवंबर 2026 तक देहरादून में आयोजित होने वाले विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का भी विमोचन किया।

यू-कॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने सम्मेलन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल एवं सुरक्षित बचाव अभियान की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। ‘सिलक्यारा के साहस से वैश्विक आपदा प्रतिरोधक क्षमता तक’ विषय पर आधारित सम्मेलन में आपदा जोखिम के पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन की तैयारियों, नवीन तकनीकों तथा आपदाओं से निपटने की क्षमता विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य आपदा प्रबंधन से जुड़े अनुभवों, ज्ञान और नवाचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, यू-कॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत एवं प्रकृति पथ यात्रा के सदस्य उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #EnvironmentConservation #NaturePathYatra #PushkarSinghDhami #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

शीतकाल के लिए बंद बदरीनाथ धाम के मंदिर के कपाट Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • यात्रा

Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
हल्द्वानी सड़क हादसे की खबर के लिए पीले रंग का दुर्घटना चेतावनी संकेत बोर्ड। Haldwani News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
हरिद्वार में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: 11 माह की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; हालत गंभीर
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: 11 माह की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; हालत गंभीर

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
देहरादून समाधान दिवस में बुजुर्गों की पारिवारिक प्रताड़ना और संपत्ति विवाद की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
उत्तराखंड में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क मौसम और बढ़ती ठंड का संकेत Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
देहरादून में स्कूली वाहनों की जांच करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और परिवहन विभाग के अधिकारी। Dehradun News: स्कूली वाहनों में मिलीं गंभीर खामियां, 107 की जांच में 35 के चालान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: स्कूली वाहनों में मिलीं गंभीर खामियां, 107 की जांच में 35 के चालान

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। Uttarakhand News: 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा का सीएम धामी ने किया समापन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा का सीएम धामी ने किया समापन

  • शीतकाल के लिए बंद बदरीनाथ धाम के मंदिर के कपाट Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • यात्रा

    Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन

  • हल्द्वानी सड़क हादसे की खबर के लिए पीले रंग का दुर्घटना चेतावनी संकेत बोर्ड। Haldwani News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

  • हरिद्वार में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: 11 माह की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; हालत गंभीर
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: 11 माह की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; हालत गंभीर

  • देहरादून समाधान दिवस में बुजुर्गों की पारिवारिक प्रताड़ना और संपत्ति विवाद की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (488)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,153)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,614)
  • खेल (371)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (473)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (782)
  • देहरादून (11,543)
  • नैनीताल (6,691)
  • पर्यटन (233)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (325)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,256)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,186)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (670)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,388)
  • हरिद्वार (966)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा का सीएम धामी ने किया समापन Uttarakhand News: 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा का सीएम धामी ने किया समापन Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन Haldwani News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत Haldwani News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत Haridwar News: 11 माह की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; हालत गंभीर Haridwar News: 11 माह की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; हालत गंभीर Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द