सेवा संकल्प अभियान के तहत देहरादून में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन हुआ। इनमें 53 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन और 149 युवाओं का द्वितीय राउंड के लिए चयन हुआ। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत 19 युवाओं का दुबई के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार के लिए चयन किया गया।... Read More
#DehradunNews
जनपद में 1 अक्टूबर से खनन सत्र 2026-27 शुरू होगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी और एंटी माइनिंग टास्क फोर्स को सक्रिय रखने, रिवर ड्रेजिंग व चैनलाइजेशन के कार्यों में तेजी लाने तथा खनिज वाहनों में रेडियम और फॉग लाइट अनिवार्य करने को कहा गया। स्टोन क्रशर संचालकों को कम से कम 1,000 पौधे लगाने के निर्देश भी दिए गए।... Read More
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइनेज, खराब स्ट्रीट एवं ट्रैफिक लाइटों की मरम्मत, मसूरी में रेस ड्राइविंग पर कार्रवाई और सड़कों की मरम्मत की समीक्षा की गई। आशारोड़ी क्षेत्र में 58 साइन बोर्ड, 485 मीटर रंबल स्ट्रिप्स, 1,880 मीटर मीडियन मार्कर और 500 मीटर सोलर स्टड्स स्थापित किए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की 92 सड़कों के निरीक्षण के लिए 46 अधिकारियों की तैनाती की गई है।... Read More
देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सात दिवसीय सरस फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में 200 से अधिक स्टॉलों पर पहाड़ी व्यंजन, हस्तशिल्प, हथकरघा और स्थानीय स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री होगी।... Read More
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में यमुनोत्री ट्रैक रूट के सुधारीकरण की कार्ययोजना 15 दिनों में तैयार करने और लंबित मामलों में तेजी लाने को कहा गया।... Read More
एनआईसी उत्तराखंड ने देहरादून में “जन परिचय – पहचान एक, सेवाएं अनेक” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में 100 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया और जन परिचय की कार्यप्रणाली, मूल्य-वर्धित सेवाओं, साइबर सुरक्षा तथा माइग्रेशन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।... Read More
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायतों की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने चकराता रोड, जीएमएस रोड और शिमला बाईपास रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानी और 15 अक्टूबर तक जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।... Read More
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने लंबित शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। फोर्स क्लोज शिकायतों के लिए प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है, जबकि वर्ष 2025 से लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश दिए गए।... Read More
देहरादून कलेक्ट्रेट में आयोजित जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। भूमि विवाद, अतिक्रमण, मुआवजा, पारिवारिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अवैध निर्माण से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए।... Read More
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने देहरादून में समीक्षा बैठक कर सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान, वेतन, PPE किट, बीमा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मैनुअल सफाई पर रोक और सीवर-मैनहोल की सफाई में आधुनिक मशीनों व रोबोटिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया।... Read More



Uttarakhand Weather: मानसून विदा, 5 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; 6-7 अक्टूबर को येलो अलर्ट
Uttarakhand Army Recruitment: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, जानें जिलेवार कार्यक्रम
Champawat News: आज बनबसा में सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव
Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत