Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: देहरादून से हल्द्वानी तक बड़ा फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: देहरादून से हल्द्वानी तक बड़ा फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और नगर आयुक्तों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। हल्द्वानी नगर निगम की नई नगर आयुक्त आशिमा गोयल होंगी, जबकि पारितोष वर्मा को काशीपुर भेजा गया है। देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में भी नई तैनातियां की गई हैं।
Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
उत्तराखंड में 10 आईएएस और 20 पीसीएस समेत 30 अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड शासन ने 30 आईएएस-पीसीएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए।

ख़बर शेयर करें -

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने बदली प्रशासनिक जिम्मेदारियां, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती; कई जिलों के सीडीओ और नगर आयुक्त भी बदले।

देहरादून,12 नवंबर 2026। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 10 आईएएस और 20 पीसीएस समेत कुल 30 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार देर शाम सचिव कार्मिक शैलेश बगोली की ओर से तबादला आदेश जारी किए गए। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में किए गए इस फेरबदल से प्रदेश के कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), संयुक्त मजिस्ट्रेट और नगर निगमों के नगर आयुक्तों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।
इस फेरबदल में देहरादून, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार समेत कई क्षेत्रों के प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह है कि हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त पारितोष वर्मा को काशीपुर भेजा गया है, जबकि काशीपुर के नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट को एडीएम बागेश्वर बनाया गया है।
10 आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती
शासनादेश के अनुसार, आईएएस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज का प्रभार वापस ले लिया गया है। वह अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण के पद पर बनी रहेंगी। देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।
पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी को देहरादून का नया सीडीओ बनाया गया है। वहीं, अपर निदेशक शहरी विकास प्रवीण कुमार को सीडीओ पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाध्य प्रतीक्षा में चल रहीं आईएएस अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है।
ऊधमसिंह नगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात आशिमा गोयल को नगर आयुक्त हल्द्वानी बनाया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ को मुख्य विकास अधिकारी चमोली और संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून राहुल आनंद को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है।
संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है।
20 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले
पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल जीवन सिंह नगन्याल को आयुक्त गन्ना एवं चीनी, काशीपुर बनाया गया है। उनके स्थान पर आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा के पद पर तैनात त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी चमोली अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को अपर निदेशक आईटीडीए की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अपर निदेशक आईटीडीए तीर्थपाल सिंह को इस पद से मुक्त कर दिया गया है। वह देहरादून स्मार्ट सिटी से संबंधित कार्य देखते रहेंगे।
उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय बनाया गया है। रुद्रप्रयाग के अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
बागेश्वर के एडीएम नारायण सिंह नबियाल को एडीएम चमोली बनाया गया है, जबकि चमोली के एडीएम विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ऊधमसिंह नगर में एडीएम प्रशासन एवं नजूल तथा जिला विकास प्राधिकरण के सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर तैनात पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार बनाया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ऊधमसिंह नगर और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (सीएएलए) के दायित्व संभाल रहे कौस्तुभ मिश्र को उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर भेजा गया है।
देहरादून की एडीएम स्मृता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की बनाया गया है। काशीपुर के नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट को एडीएम बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है। मंडी परिषद रुद्रपुर की उप निदेशक एवं उप सचिव मुख्यमंत्री निर्मला बिष्ट को एडीएम प्रशासन एवं नजूल ऊधमसिंह नगर बनाया गया है।
हरिद्वार में एडीएम प्रशासन के पद पर तैनात जितेंद्र कुमार को एडीएम देहरादून तथा विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (सीएएलए) की जिम्मेदारी दी गई है।
पौड़ी में डिप्टी कलेक्टर नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम रुद्रपुर बनाया गया है। टिहरी में डिप्टी कलेक्टर कमलेश मेहता को एडीएम रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देहरादून में डिप्टी कलेक्टर विनोद कुमार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। उन्हें जिला विकास प्राधिकरण के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
हल्द्वानी के नगर आयुक्त पारितोष वर्मा को नगर आयुक्त काशीपुर बनाया गया है, जबकि रुड़की के नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चुनाव से पहले प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव
प्रदेश में किए गए इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया के तहत यह बदलाव किए गए हैं। आयोग की टीम के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे से पहले शासन की ओर से इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलना प्रशासनिक और चुनावी दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
एक साथ 30 अधिकारियों के तबादलों से जहां कई जिलों में विकास और प्रशासनिक कार्यों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी, वहीं नगर निगमों, शहरी विकास विभाग और कुंभ प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर भी नई तैनातियां हुई हैं।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #HaldwaniNews #IASTransfer #PCSTransfer #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

ओवरलोड वाहनों को लेकर चेयरमैन और पुलिस के बीच संघर्ष Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल गौ-तस्करी का आरोपी Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
बनभूलपुरा पुलिस ने 35 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
हल्द्वानी की युवा उद्यमी नंदिनी का हिमालयी जड़ी-बूटियों से तैयार हस्तनिर्मित साबुन ब्रांड Himalayan Twacha Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
काशीपुर में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Udham Singh Nagar Crime: पटाखे दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पटाखे दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 10 आईएएस और 20 पीसीएस समेत 30 अधिकारियों के तबादले Uttarakhand News: देहरादून से हल्द्वानी तक बड़ा फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: देहरादून से हल्द्वानी तक बड़ा फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

  • ओवरलोड वाहनों को लेकर चेयरमैन और पुलिस के बीच संघर्ष Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान

  • हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल गौ-तस्करी का आरोपी Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार

  • बनभूलपुरा पुलिस ने 35 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (484)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,098)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,603)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,525)
  • नैनीताल (6,671)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,252)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,184)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (963)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: देहरादून से हल्द्वानी तक बड़ा फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले Uttarakhand News: देहरादून से हल्द्वानी तक बड़ा फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश