#DehradunNews

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का गुरुवार सुबह देहरादून के अस्पताल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा।... Read More
देहरादून के मोहब्बेवाला में कंटेनर कार पर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक परिवार के तीन सदस्य और कार चालक शामिल हैं। छह वर्षीय बच्चे को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया।... Read More
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 वर्षीय किशोर ने पहले बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को गंभीर हालत में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।... Read More
दीपावली पर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपात स्थिति से निपटने के लिए देहरादून में अग्निशमन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। जल संस्थान के सहयोग से 41 स्थानों पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि 23 संवेदनशील स्थलों पर फायर टेंडर तैनात रहेंगे। जनपद में 90 प्रतिशत से अधिक फायर हाइड्रेंट क्रियाशील हैं। बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्निशमन वाहन दिन में तीन बार गश्त करेंगे।... Read More
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगे। परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों का मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, प्रोटोकॉल, पंडाल, बैठक व्यवस्था, पार्किंग और विद्युत आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। समारोह में महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।... Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए। त्यूणी उप जिला अस्पताल को 15 नवंबर तक शुरू करने, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कोल्ड स्टोरेज संचालित कराने और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क विहीन स्थानों का शीघ्र चिन्हीकरण करने को कहा। इसके साथ ही विद्यालयों में स्वच्छता, शौचालयों की साफ-सफाई और भवनों की मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।... Read More
देहरादून के पटेलनगर में देर रात चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में चोरी, नकबजनी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा में खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में देहरादून जनपद विजेता बना, जिसे ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस वर्ष खेल महाकुम्भ में 3.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। करीब 11.30 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने ‘meroyuva.in’ पोर्टल का भी विमोचन किया।... Read More
उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में लगभग 30 वर्षों की सेवा के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रईस अहमद सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और विभागीय योगदान की सराहना करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों ने उनके सुखद भविष्य की कामना की।... Read More
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ हुई बैठक में वेतन भुगतान, बोनस, संविदा कर्मचारियों के वेतन और निगम की वित्तीय स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। अगस्त का वेतन दीपावली बोनस सहित चार नवंबर तक और सितंबर का वेतन नवंबर अंत तक देने का आश्वासन मिला। इसके बाद उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित कर दी।... Read More