Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा
राज्य स्थापना दिवस समारोह में 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह।
परेड ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां तेज, सुरक्षा, पार्किंग और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश।
देहरादून, 03 नवंबर 2026: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के दल के साथ परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों की रूपरेखा तय की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और श्रमिकों सहित समाज के सभी वर्गों की सक्रिय और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
मुख्य सचिव ने गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल के कड़े इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पंडाल, सीटिंग व्यवस्था, साउंड सिस्टम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पार्किंग प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव विनय शंकर पांडेय, सूचना सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, सीडीओ अभिनव शाह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


