Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • रोजगार

Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

बनबसा के मिलिट्री स्टेडियम में 23 से 29 नवंबर तक सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। इसमें चम्पावत और पिथौरागढ़ जनपदों के कुल 4,492 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने समीक्षा बैठक में परिवहन, ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 28 और 29 नवंबर को चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए आरक्षित रखा गया है।
Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
बनबसा मिलिट्री स्टेडियम में 23 नवंबर से प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की तैयारियां।

बनबसा में सेना भर्ती रैली, 4,492 अभ्यर्थी दिखाएंगे दमखम।

ख़बर शेयर करें -

23 से 29 नवंबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया, चम्पावत और पिथौरागढ़ के 4,492 अभ्यर्थी होंगे शामिल

चंपावत, 3 नवंबर 2026: जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में 23 नवंबर से 29 नवंबर, 2026 तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद चम्पावत, पिथौरागढ़ के अभ्यर्थियों की सहभागिता तथा भर्ती के दौरान उनके लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सेना के अधिकारियों से समन्वय करते हुए विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, परिवहन, ठहरने, भोजन, साफ-सफाई एवं शौचालय सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को आवागमन और ठहरने सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर असुविधा न हो, इसके लिए विभाग आपसी समन्वय से तैयारियां पूरी करें। उन्होंने अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए धर्मशालाओं एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर व्यवस्था करने तथा भोजन और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस एवं आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध रखने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों और नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिवहन व्यवस्था के संबंध में उन्होंने अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन के लिए सेना की आवश्यकताओं के अनुरूप समन्वय कर प्रबंध करने को कहा।

बैठक में प्रस्तुत भर्ती कार्यक्रम के अनुसार जिला एवं तहसीलवार सेना भर्ती रैली कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर 2026 को पिथौरागढ़ तहसील के अग्निवीर जीडी श्रेणी के 834 अभ्यर्थी, 24 नवंबर को मुनस्यारी, बंगापानी, थल, तेजम, गंगोलीहाट एवं गणाई गंगोली के 949 अभ्यर्थी तथा 25 नवंबर को कनालीछीना, बेरीनाग, धारचूला, डीडीहाट, पांखू एवं देवलथल के 990 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। 26 नवंबर को चम्पावत जनपद की चम्पावत, पाटी एवं पूर्णागिरि तहसीलों के अग्निवीर जीडी श्रेणी के 988 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 27 नवंबर को लोहाघाट एवं बाराकोट तहसीलों के अग्निवीर जीडी तथा चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जनपदों की सभी तहसीलों के अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं एवं दसवीं पास श्रेणियों के कुल 731 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। इस प्रकार कार्यक्रम में कुल 4,492 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 28 एवं 29 नवंबर 2026 को चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए आरक्षित रखा गया है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती कार्यक्रम और अभ्यर्थियों की संख्या के अनुरूप व्यवस्थाओं की तैयारी करें तथा सेना के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए भर्ती रैली के सुचारु संचालन में सहयोग करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस के कर्नल अमोल डाबड़गावो, सूबेदार मेजर अरुण शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान तथा अधिशासी अभियंता जल संस्थान आर.पी. डोभाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही उपजिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार, एआरटीओ एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AgniveerBharti #ArmyRecruitment2026 #Banbasa #ChampawatNews #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक। Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा के लिए देहरादून में फायर ब्रिगेड की टीमें और पानी के टैंकर तैनात। Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए। Dehradun News: मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक संचालित हो त्यूणी उप जिला अस्पताल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक संचालित हो त्यूणी उप जिला अस्पताल

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 26 विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 22.15 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन किया। Uttarakhand News: सीएम धामी ने 26 विकास कार्यों के लिए 22.15 करोड़ रुपये की स्वीकृति को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने 26 विकास कार्यों के लिए 22.15 करोड़ रुपये की स्वीकृति को दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन करते हुए। Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बनबसा मिलिट्री स्टेडियम में 23 नवंबर से प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की तैयारियां। Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • रोजगार

    Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

  • नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक। Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश

  • दीपावली पर अग्नि सुरक्षा के लिए देहरादून में फायर ब्रिगेड की टीमें और पानी के टैंकर तैनात। Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए। Dehradun News: मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक संचालित हो त्यूणी उप जिला अस्पताल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक संचालित हो त्यूणी उप जिला अस्पताल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (649)
  • उत्तरकाशी (295)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (26,001)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,580)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,021)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (770)
  • देहरादून (11,486)
  • नैनीताल (6,648)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (319)
  • बागेश्वर (992)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,245)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,177)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा Dehradun News: मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक संचालित हो त्यूणी उप जिला अस्पताल Dehradun News: मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक संचालित हो त्यूणी उप जिला अस्पताल