Phori News: भालू के डर से भागी महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम
भालू के डर से पहाड़ी से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत।
जंगल में महिलाओं के साथ घास लेने गई थी बसंती देवी, अचानक सामने आ गया भालू; हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
पौड़ी गढ़वाल, 2 नवंबर 2026। पौड़ी गढ़वाल जिले के जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत घेटुलगांव के कोलगाड गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जंगल में घास लेने गई एक महिला की भालू से बचने के प्रयास में पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, कोलगाड गांव निवासी बसंती देवी (40) पत्नी कलम सिंह सजवाण गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थीं। इस दौरान अन्य महिलाएं उनसे कुछ दूरी पर घास काट रही थीं। तभी अचानक जंगल में भालू आ गया और उसने बसंती देवी का पीछा करना शुरू कर दिया।
भालू को पीछे आता देख बसंती देवी जान बचाने के लिए भागने लगीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी से नीचे सड़क पर जा गिरीं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्राम प्रधान रेखा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद नेगी ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई। महिला की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


