#WildlifeConflict

पौड़ी जिले के जयहरीखाल ब्लॉक के कोलगाड गांव में जंगल में घास काटने गई 40 वर्षीय बसंती देवी पर भालू ने पीछा किया। जान बचाकर भागने के दौरान वह पहाड़ी से नीचे सड़क पर जा गिरीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।... Read More
खटीमा के श्रीपुर बिचवा गांव निवासी 55 वर्षीय देवकी राणा की सेनापानी जंगल में हाथी के हमले से मौत हो गई। वह गांव के अन्य लोगों के साथ मवेशियों के लिए चारा और जंगली मशरूम बीनने गई थीं। वन विभाग और बनबसा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।... Read More
चमोली जिले के जोशीमठ स्थित सिंहधार वार्ड में 13 अक्टूबर की सुबह करीब 3 बजे एक जंगली भालू ने गोशाला में घुसकर पहले गाय पर हमला किया। गाय को बचाने पहुंचीं महिला और उनके बेटे बिंदेश कुमार समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। QRT की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।... Read More
हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र के सजनपुर गांव में खेत में घास काट रहे 52 वर्षीय किसान सतपाल पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए वन विभाग से प्रभावी कदम उठाने और मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने की बात कही।... Read More
नैनीताल में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम करने के लिए प्रशासन ने पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर 109 संवेदनशील गांवों को चिन्हित किया है। इन गांवों में चैनलिंग फेंसिंग, सोलर लाइट और जरूरत के अनुसार पिंजरे लगाने पर प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। इसके लिए जिला योजना के साथ खनन न्यास से ₹2.5 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है।... Read More
अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड में बाघ के हमले में 19 वर्षीय नवविवाहिता शालिनी नेगी की दर्दनाक मौत ने एक बार फिर उत्तराखंड में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर कर दिया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने परिजनों को ₹10 लाख की अनुग्रह सहायता देने की घोषणा की है और प्रभावित क्षेत्र में गश्त व निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीण हमलावर बाघ को जल्द पकड़ने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।... Read More