Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात

दीपावली पर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपात स्थिति से निपटने के लिए देहरादून में अग्निशमन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। जल संस्थान के सहयोग से 41 स्थानों पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि 23 संवेदनशील स्थलों पर फायर टेंडर तैनात रहेंगे। जनपद में 90 प्रतिशत से अधिक फायर हाइड्रेंट क्रियाशील हैं। बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्निशमन वाहन दिन में तीन बार गश्त करेंगे।
Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा के लिए देहरादून में फायर ब्रिगेड की टीमें और पानी के टैंकर तैनात।

दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, 23 संवेदनशील स्थानों पर फायर टेंडर तैनात।

ख़बर शेयर करें -

90 प्रतिशत से अधिक फायर हाइड्रेंट क्रियाशील, बाजारों में दिन में तीन बार होगी दमकल वाहनों की गश्त।

देहरादून, 03 नवंबर 2026: दीपावली पर्व के दौरान आगजनी की घटनाओं की रोकथाम और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने जल संस्थान के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जनपद के 41 स्थानों पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था की है। इसके साथ ही शहर के 23 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर फायर टेंकर तैनात रहेंगे, ताकि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि जनपद में स्थापित फायर हाइड्रेंट की नियमित निगरानी एवं जांच की जा रही है। वर्तमान में 90 प्रतिशत से अधिक फायर हाइड्रेंट क्रियाशील हैं, जबकि शेष को भी शीघ्र दुरुस्त कराने की कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक तहसील के अंतर्गत आने वाले फायर स्टेशनों द्वारा दिन में तीन बार अग्निशमन वाहनों से गश्त की जा रही है। इसका उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: दीपावली तक ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम? जानिए ताजा पूर्वानुमान

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग द्वारा आमजन एवं व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे विद्युत उपकरणों एवं बिजली के भार पर विशेष ध्यान दें, निर्धारित क्षमता से अधिक विद्युत लोड न लें तथा विद्युत कनेक्शन और उपकरणों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  Crime: बेसहारा युवती से दरिंदगी, आठ माह की गर्भवती मिली

अग्निशमन विभाग ने व्यापारियों से बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा अग्निशमन वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रखने की अपील की है। विभाग का कहना है कि जनसहयोग, सतर्कता और समय रहते बरती गई सावधानी से आगजनी की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। दीपावली के दौरान जनपद में सुरक्षित एवं निर्बाध अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए विभागीय टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #Diwali2026 #FireBrigade #FireSafety #UttarakhandNews

Related Stories

बनबसा मिलिट्री स्टेडियम में 23 नवंबर से प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की तैयारियां। Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • रोजगार

Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक। Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए। Dehradun News: मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक संचालित हो त्यूणी उप जिला अस्पताल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक संचालित हो त्यूणी उप जिला अस्पताल

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 26 विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 22.15 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन किया। Uttarakhand News: सीएम धामी ने 26 विकास कार्यों के लिए 22.15 करोड़ रुपये की स्वीकृति को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने 26 विकास कार्यों के लिए 22.15 करोड़ रुपये की स्वीकृति को दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन करते हुए। Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बनबसा मिलिट्री स्टेडियम में 23 नवंबर से प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की तैयारियां। Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • रोजगार

    Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

  • नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक। Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश

  • दीपावली पर अग्नि सुरक्षा के लिए देहरादून में फायर ब्रिगेड की टीमें और पानी के टैंकर तैनात। Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए। Dehradun News: मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक संचालित हो त्यूणी उप जिला अस्पताल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक संचालित हो त्यूणी उप जिला अस्पताल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (649)
  • उत्तरकाशी (295)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (26,001)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,580)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,021)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (770)
  • देहरादून (11,486)
  • नैनीताल (6,648)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (319)
  • बागेश्वर (992)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,245)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,177)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा Dehradun News: मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक संचालित हो त्यूणी उप जिला अस्पताल Dehradun News: मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक संचालित हो त्यूणी उप जिला अस्पताल