Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर

देहरादून के मोहब्बेवाला में कंटेनर कार पर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक परिवार के तीन सदस्य और कार चालक शामिल हैं। छह वर्षीय बच्चे को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
देहरादून के मोहब्बेवाला में कार के ऊपर पलटा कंटेनर, भीषण सड़क हादसे का दृश्य।

मोहब्बेवाला में कार पर कंटेनर पलटने से हुआ भीषण सड़क हादसा।

ख़बर शेयर करें -

छह साल के मासूम को पुलिस ने मलबे में दबी कार से सुरक्षित निकाला, कटर से कार की बॉडी काटकर बाहर निकाले गए शव

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मोहब्बेवाला क्षेत्र में साईं मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक का कंटेनर एक आई-20 कार के ऊपर पलट गया। कंटेनर के नीचे दबने से कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसा इतना भीषण था कि कार का ऊपरी हिस्सा नीचे की बॉडी तक दब गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों और कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
मृतकों की पहचान चमन विहार निवासी मिश्रेष कपूर, उनकी पत्नी निशा आनंद कपूर, मां किरण कपूर और कार चालक नीरज के रूप में हुई है। बताया गया है कि मिश्रेष कपूर सहारनपुर में आयकर विभाग में तैनात थे। हादसे में उनका छह वर्षीय बेटा माहेर कपूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिवाली की खरीदारी कर लौट रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, कपूर परिवार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दीपावली की खरीदारी कर देहरादून लौट रहा था। कार में परिवार के सदस्यों के साथ चालक भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि कार में दीपावली के लिए खरीदे गए उपहार और अन्य सामान भी रखा हुआ था। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि घर लौटते समय रास्ते में ऐसा दर्दनाक हादसा उनका इंतजार कर रहा है।
मोहब्बेवाला में साईं मंदिर के पास पहुंचते ही अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा सड़क के दूसरी ओर चला गया, जबकि उसके पीछे लगा भारी-भरकम कंटेनर सीधे कार के ऊपर पलट गया। कंटेनर में प्लास्टिक के दानों से भरे कट्टे लदे हुए थे। भारी वजन के नीचे दबने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
दो घंटे तक चला रेस्क्यू, बच्चे के रोने की आवाज ने जगाई उम्मीद
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस और राहत-बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। कार के ऊपर भारी कंटेनर पलटा होने के कारण बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया। सबसे पहले क्रेन की मदद से कंटेनर को कार के ऊपर से हटाया गया।
कार के भीतर फंसे छह वर्षीय माहेर को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद कार में फंसे अन्य लोगों को निकालने के लिए कटर की मदद ली गई। कार की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में कार की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसका ऊपरी हिस्सा पूरी तरह नीचे दब चुका था।
चार मौतों से परिवार में मातम, सड़क पर लगा जाम
इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। दीपावली की खरीदारी कर घर लौट रहे परिवार के तीन सदस्यों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे में चार लोगों की जान जाने से हर कोई स्तब्ध है। वहीं, गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय मासूम अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।
हादसे के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने करीब दो घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों और मलबे को हटवाकर मार्ग सुचारू कराया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunAccident #DehradunNews #Mohabbewala #RoadAccident #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड विजिलेंस की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पौड़ी

Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
बिंदुखत्ता की दुग्ध समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित करते दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा। Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड के पदाधिकारी। Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
दीपावली पर्व पर नैनीताल जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक तैयारियां Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
चम्पावत में शीतलहर और बर्फबारी से बचाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी मनीष कुमार। Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड विजिलेंस की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • पौड़ी

    Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी

  • देहरादून के मोहब्बेवाला में कार के ऊपर पलटा कंटेनर, भीषण सड़क हादसे का दृश्य। Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर

  • बिंदुखत्ता की दुग्ध समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित करते दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा। Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित

  • गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी

  • लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड के पदाधिकारी। Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (296)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (26,017)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,584)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,022)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (772)
  • देहरादून (11,491)
  • नैनीताल (6,652)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (321)
  • बागेश्वर (993)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (960)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान