Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गाजियाबाद में विद्या भारती के 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के समापन कार्यक्रम में विद्यार्थियों के जीवन में खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, एकता, सहयोग और राष्ट्रभावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

खेल समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

देहरादून, 4 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ ही उनमें अनुशासन, एकता, सहयोग और राष्ट्रभावना का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों की सहभागिता इस आयोजन को विशेष बनाती है। हिमालय के सीमांत क्षेत्रों से लेकर कन्याकुमारी और पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर पूर्वोत्तर तक के खिलाड़ियों का एक मंच पर एकत्र होना लघु भारत का दर्शन कराता है।

मुख्यमंत्री ने अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण साझा करते हुए कहा कि विभिन्न भाषाओं, वेशभूषाओं और परिवेश से आए खिलाड़ियों को एक साथ देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। खेल का मैदान सभी को एक सूत्र में जोड़ता है। यहां खिलाड़ी केवल प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेते, बल्कि एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर भी प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में जीत और हार दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। जीत आगे बढ़ने का उत्साह देती है, जबकि हार अपनी कमियों को दूर कर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। वर्ष 1952 में गोरखपुर में प्रथम सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना से प्रारंभ हुई यह यात्रा आज देश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है। संस्था का ध्येय वाक्य ‘सा विद्या या विमुक्तये’ शिक्षा के व्यापक उद्देश्य को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि विद्या भारती द्वारा सीमांत, ग्रामीण, जनजातीय एवं वंचित क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उत्तराखण्ड में भी संस्था के विद्यालय शिक्षा और संस्कारों के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा के साथ शारीरिक विकास को भी विशेष महत्व दिया गया है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्’, अर्थात स्वस्थ शरीर ही जीवन के कर्तव्यों और लक्ष्यों की पूर्ति का आधार है। खेलों से विद्यार्थियों में साहस, धैर्य, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहयोग जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद समारोह की अनुशासित दिनचर्या भी विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग, आत्मनिर्भरता और सामूहिक जिम्मेदारी का महत्व सिखाती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 11 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पहाड़-मैदान का तापमान

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्या भारती विद्यालय स्तर से लेकर प्रांत, क्षेत्र और अखिल भारतीय स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक-2024 में रजत पदक विजेता श्री निषाद कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से बड़ी से बड़ी उपलब्धि प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस समारोह में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी भी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसी पहलों से युवाओं में खेलों और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। सामान्य परिवारों की खेल प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमताएं प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: 17 दिन से लापता अधिवक्ता का शव खाई में मिला, हत्या की आशंका से सनसनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी प्रदेश में खेल सुविधाओं और संसाधनों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिले और प्रदेश के युवा खेलों में बेहतर भविष्य बना सकें।

मुख्यमंत्री ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आयोजन के सफल संचालन के लिए विद्या भारती के पदाधिकारियों, आचार्यों, प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की।

इस अवसर पर महेश गुप्ता, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के महामंत्री देशराज शर्मा, अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री यतीन्द्र कुमार शर्मा, अखिल भारतीय संयोजक खेल विभाग श्री मुक्तेश बगेशा, डॉ. विजय पाल सहित संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AllIndiaSportsMeet #PushkarSinghDhami #SportsEducation #StudentDevelopment #VidyaBharati

Related Stories

देहरादून के मोहब्बेवाला में कार के ऊपर पलटा कंटेनर, भीषण सड़क हादसे का दृश्य। Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
बिंदुखत्ता की दुग्ध समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित करते दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा। Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड के पदाधिकारी। Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
दीपावली पर्व पर नैनीताल जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक तैयारियां Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
चम्पावत में शीतलहर और बर्फबारी से बचाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी मनीष कुमार। Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
अल्मोड़ा में विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह। Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून के मोहब्बेवाला में कार के ऊपर पलटा कंटेनर, भीषण सड़क हादसे का दृश्य। Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर

  • बिंदुखत्ता की दुग्ध समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित करते दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा। Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित

  • गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी

  • लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड के पदाधिकारी। Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान

  • दीपावली पर्व पर नैनीताल जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक तैयारियां Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (296)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (26,016)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,583)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,022)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (772)
  • देहरादून (11,491)
  • नैनीताल (6,652)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (320)
  • बागेश्वर (993)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (960)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित Lalkuan News: बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त