Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

दीपावली पर्व को लेकर नैनीताल जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के 13 प्रमुख क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। अधिकारियों को पुलिस के साथ समन्वय बनाकर नियमित गश्त, संवेदनशील स्थानों की निगरानी और आतिशबाजी के परिवहन, भंडारण एवं बिक्री से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन वाहनों, उपकरणों और हाइड्रेंट्स को भी क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
दीपावली पर्व पर नैनीताल जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक तैयारियां

दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जिला प्रशासन, 13 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात।

ख़बर शेयर करें -

दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन अलर्ट, आतिशबाजी की बिक्री, भंडारण और सुरक्षा इंतजामों पर रहेगी कड़ी निगरानी।

नैनीताल, 04 नवंबर 2026। धार्मिक आस्था से जुड़े दीपावली के महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद के 13 प्रमुख क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। दीपावली का प्रमुख पर्व 06 से 11 नवंबर 2026 के मध्य मनाया जाएगा। इस दौरान जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार नैनीताल में उप जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल, भवाली में तहसीलदार मजिस्ट्रेट नैनीताल, भीमताल में तहसीलदार मजिस्ट्रेट धारी, हल्द्वानी नगर में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, हल्द्वानी ग्रामीण में उप जिला मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, श्री कैंचीधाम में अपर उप जिला मजिस्ट्रेट श्री कैंचीधाम, धारी में उप जिला मजिस्ट्रेट धारी, लालकुआं में उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) हल्द्वानी, कालाढूंगी में उप जिला मजिस्ट्रेट कालाढूंगी, रामनगर में उप जिला मजिस्ट्रेट रामनगर, काठगोदाम में तहसीलदार मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, बैतालघाट में तहसीलदार मजिस्ट्रेट बैतालघाट तथा खनस्यूं में तहसीलदार मजिस्ट्रेट खनस्यूं को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जिला मजिस्ट्रेट ने सभी तैनात मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि वे दीपावली त्योहार से तीन दिन पूर्व से ही अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर स्थिति का जायजा लें तथा पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। इसके लिए पुलिस अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर क्षेत्र की संवेदनशीलता के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने निर्देशित किया कि दीपावली के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। त्योहार के अवसर पर विभिन्न कारणों से विवाद की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित कर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि जनपद में सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: युवक से बुलेट और नकदी लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

जिला मजिस्ट्रेट ने आतिशबाजी एवं विस्फोटक पदार्थों के परिवहन, भंडारण तथा बिक्री के संबंध में निर्धारित नियमों एवं प्रतिबंधों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए ताकि आतिशबाजी एवं विस्फोटक पदार्थों के दुरुपयोग तथा किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा अशांति फैलाने की आशंका को रोका जा सके।

जिला मजिस्ट्रेट ने अग्निशमन विभाग को भी निर्देशित किया है कि क्षेत्र में उपलब्ध सभी फायर बिग्रेड वाहन एवं अन्य अग्निशमन उपकरण पूर्ण रूप से कार्यशील स्थिति में रहें। साथ ही हाइड्रेंट्स की जांच कर उनकी क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

उन्होंने महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी समुदायों के सम्मानित नागरिकों, समितियों तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ दीपावली से पूर्व बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विवाद की संभावना वाले मामलों का तत्काल निराकरण करते हुए गंभीर घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

उन्होंने सभी तैनात मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने, नियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहने तथा बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार भी अपनी-अपनी तहसीलों में उपस्थित रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेटों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों एवं राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार शांति व्यवस्था हेतु तैनात रहने के निर्देश देते हुए कहा है कि सभी अधिकारी पूर्ण सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि दीपावली का पर्व जनपद में शांति, प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Diwali2026 #DiwaliSecurity #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews

Related Stories

ओवरलोड वाहनों को लेकर चेयरमैन और पुलिस के बीच संघर्ष Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल गौ-तस्करी का आरोपी Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
बनभूलपुरा पुलिस ने 35 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
हल्द्वानी की युवा उद्यमी नंदिनी का हिमालयी जड़ी-बूटियों से तैयार हस्तनिर्मित साबुन ब्रांड Himalayan Twacha Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
काशीपुर में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Udham Singh Nagar Crime: पटाखे दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पटाखे दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ओवरलोड वाहनों को लेकर चेयरमैन और पुलिस के बीच संघर्ष Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान

  • हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल गौ-तस्करी का आरोपी Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार

  • बनभूलपुरा पुलिस ने 35 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश

  • हल्द्वानी की युवा उद्यमी नंदिनी का हिमालयी जड़ी-बूटियों से तैयार हस्तनिर्मित साबुन ब्रांड Himalayan Twacha Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (484)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,097)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,603)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,524)
  • नैनीताल (6,671)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,252)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,184)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (963)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल