Haldwani Crime: 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया।
चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली कामयाबी, एनडीपीएस एक्ट में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी/कालाढूंगी, 25 अक्टूबर 2026। नैनीताल जिले में नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से कुल 8.72 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई 24 अक्टूबर 2026 को की गई। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम कालाढूंगी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दोनों युवकों को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर निवासी अरुण सिंह बसेड़ा (19) और हरीश बसेड़ा (30) के रूप में हुई है। अरुण सिंह के पास से 4.41 ग्राम और हरीश बसेड़ा के पास से 4.31 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 123/2026 और 124/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमे दर्ज किए हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
पहली टीम में उपनिरीक्षक बलवीर चंद, कांस्टेबल अमनदीप सिंह और कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह राणा शामिल रहे। दूसरी टीम में उपनिरीक्षक पूजा रानी, कांस्टेबल तेजपाल सिंह सैनी और कांस्टेबल किशन नाथ शामिल रहे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


