Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
खानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने से घायल बदमाश
खानपुर में चेकिंग के दौरान भागे बदमाश ने गन्ने के खेत में पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल
हरिद्वार। खानपुर थाना क्षेत्र में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध टेंपो चालक ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गया। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने गन्ने के खेत में घुसकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बीती देर रात चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर पुलिस टीम के साथ शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से एक संदिग्ध टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने टेंपो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की और वाहन लेकर खानपुर की ओर भाग निकला।
चौकी प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना खानपुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक खानपुर पुलिस फोर्स के साथ आरोपी की तलाश में रवाना हुए। पुलिस ने धर्मपुर मार्ग पर श्मशान घाट के पास संदिग्ध टेंपो को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी टेंपो को सड़क पर छोड़कर पास के गन्ने के खेत में घुस गया और वहां से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात अभय सिंह भी मौके पर पहुंचे।
अस्पताल में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम आरिफ पुत्र खलील निवासी तोड़ा जलालपुर, कोतवाली रुड़की बताया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरिफ वही आरोपी है, जिसने 1 अक्टूबर की रात जटाशंकर महादेव मंदिर की दानपेटी चोरी की थी।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। साथ ही जटाशंकर महादेव मंदिर चोरी समेत अन्य वारदातों में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


