Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: चिड़ियाघर में आया सफेद बाघ ‘तेजस’, सीएम धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: चिड़ियाघर में आया सफेद बाघ ‘तेजस’, सीएम धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण

देहरादून के मालसी चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इससे चिड़ियाघर का पर्यटन आकर्षण बढ़ेगा। साथ ही कॉलेज विद्यार्थियों को भी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा देने की घोषणा की गई।
Mohan Chandra Joshi November 19, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सफेद बाघ तेजस के बाड़े के लोकार्पण अवसर पर देहरादून चिड़ियाघर में

सफेद बाघ तेजस के बाड़े के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

सफेद बाघ के आने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद, कॉलेज विद्यार्थियों को भी मिलेगी चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश की सुविधा।

देहरादून, 19 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण कर उसे पर्यटकों के अवलोकनार्थ समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफेद बाघ ‘तेजस’ के आगमन से देहरादून चिड़ियाघर का आकर्षण और बढ़ेगा तथा यहां आने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों के अवलोकन का नया अनुभव प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां प्रतिवर्ष लगभग 8.50 लाख पर्यटक आते हैं तथा सात करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त होती है। सफेद बाघ के आने से पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में इस प्रकार का सफेद बाघ पहली बार लाया गया है। इससे पूर्व भी चिड़ियाघर में अन्य प्रजाति के दो बाघ लाए गए थे, जिनके कारण पर्यटकों का आकर्षण बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कुमाऊं में 29 निरीक्षकों के तबादले

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर केवल पर्यटन का केंद्र ही नहीं, बल्कि वन्यजीवों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। यहां आने वाले बच्चों और युवाओं को वन्यजीवों, वनों की जैव विविधता तथा पारिस्थितिकी तंत्र को समझने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में बच्चों के लिए चिड़ियाघर में निःशुल्क भ्रमण की व्यवस्था की गई थी, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। इस पहल से बच्चों को वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करने तथा प्रकृति एवं पर्यावरण के साथ उनके संबंध को समझने का अवसर मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 25 नवंबर से आवेदन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि देहरादून चिड़ियाघर में कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा। इससे युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे भविष्य में राज्य एवं देश के विकास के साथ ही प्रकृति संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भौगोलिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। प्रदेश को प्रतिवर्ष विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विकास कार्यों के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन स्थापित करते हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime News: हनीट्रैप का शिकार हुआ स्टोन क्रशर कारोबारी, 7 करोड़ की वसूली का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश के सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले प्रमुख राज्यों में शामिल है। राज्य की समृद्ध वन संपदा और जैव विविधता हमारी महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के साथ ही नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी आवश्यक है। देहरादून चिड़ियाघर जैसे केंद्र इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव वन आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunZoo #PushkarSinghDhami #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #WhiteTigerTejas #WildlifeConservation

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान Dehradun News: कैंट क्षेत्र को ₹48.44 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने किया 23 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: कैंट क्षेत्र को ₹48.44 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने किया 23 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi November 19, 2026
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 25 नवंबर से आवेदन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 25 नवंबर से आवेदन

Mohan Chandra Joshi November 19, 2026
कुमाऊं में 29 पुलिस निरीक्षकों के तबादलों से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कुमाऊं में 29 निरीक्षकों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कुमाऊं में 29 निरीक्षकों के तबादले

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
हल्द्वानी में स्टोन क्रशर कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये की वसूली के आरोप का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime News: हनीट्रैप का शिकार हुआ स्टोन क्रशर कारोबारी, 7 करोड़ की वसूली का आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime News: हनीट्रैप का शिकार हुआ स्टोन क्रशर कारोबारी, 7 करोड़ की वसूली का आरोप

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
देहरादून क्राइम न्यूज युवती का शव मिलने के मामले में सांकेतिक तस्वीर Dehradun News: बोरे में बंद मिला युवती का शव, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: बोरे में बंद मिला युवती का शव, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत हल्द्वानी कैंप कार्यालय में स्व-गणना फॉर्म भरते हुए Haldwani News: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भरा स्व-गणना फॉर्म, लोगों से की अपील
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भरा स्व-गणना फॉर्म, लोगों से की अपील

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान Dehradun News: कैंट क्षेत्र को ₹48.44 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने किया 23 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: कैंट क्षेत्र को ₹48.44 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने किया 23 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सफेद बाघ तेजस के बाड़े के लोकार्पण अवसर पर देहरादून चिड़ियाघर में Dehradun News: चिड़ियाघर में आया सफेद बाघ ‘तेजस’, सीएम धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: चिड़ियाघर में आया सफेद बाघ ‘तेजस’, सीएम धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण

  • उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 25 नवंबर से आवेदन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 25 नवंबर से आवेदन

  • कुमाऊं में 29 पुलिस निरीक्षकों के तबादलों से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कुमाऊं में 29 निरीक्षकों के तबादले
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कुमाऊं में 29 निरीक्षकों के तबादले

  • हल्द्वानी में स्टोन क्रशर कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये की वसूली के आरोप का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime News: हनीट्रैप का शिकार हुआ स्टोन क्रशर कारोबारी, 7 करोड़ की वसूली का आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime News: हनीट्रैप का शिकार हुआ स्टोन क्रशर कारोबारी, 7 करोड़ की वसूली का आरोप

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (489)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (123)
  • उत्तराखंड (26,179)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,618)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (474)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (785)
  • देहरादून (11,557)
  • नैनीताल (6,699)
  • पर्यटन (234)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (325)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,257)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,186)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (671)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (966)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: कैंट क्षेत्र को ₹48.44 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने किया 23 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास Dehradun News: कैंट क्षेत्र को ₹48.44 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने किया 23 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास Dehradun News: चिड़ियाघर में आया सफेद बाघ ‘तेजस’, सीएम धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण Dehradun News: चिड़ियाघर में आया सफेद बाघ ‘तेजस’, सीएम धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 25 नवंबर से आवेदन Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 25 नवंबर से आवेदन Uttarakhand News: चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कुमाऊं में 29 निरीक्षकों के तबादले Uttarakhand News: चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कुमाऊं में 29 निरीक्षकों के तबादले Haldwani Crime News: हनीट्रैप का शिकार हुआ स्टोन क्रशर कारोबारी, 7 करोड़ की वसूली का आरोप Haldwani Crime News: हनीट्रैप का शिकार हुआ स्टोन क्रशर कारोबारी, 7 करोड़ की वसूली का आरोप