Haldwani News: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भरा स्व-गणना फॉर्म, लोगों से की अपील
कमिश्नर दीपक रावत ने ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरकर जनगणना में भागीदारी की अपील की।
16 से 30 नवंबर तक चलेगी स्व-गणना प्रक्रिया, कमिश्नर ने नागरिकों से ऑनलाइन पोर्टल पर परिवार का विवरण दर्ज कराने की अपील की।
हल्द्वानी, 18 नवम्बर 2026: कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी से स्व- गणना का ऑनलाइन फॉर्म भरा। इस अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक भारत सरकार द्वारा स्वगणना का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के भविष्य और विकास की आधारशिला है। आपकी सही जानकारी से ही सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी बेहतर योजनाएं बनाने में मदद मिलती है।
आयुक्त ने कहा कि जनगणना में अपनी जानकारी दर्ज कराने के लिए प्रगणक (Enumerator) के घर आने का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई (Self&Enumeration) सुविधा के माध्यम से आप घर बैठे, अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए अपने और अपने परिवार का विवरण स्वयं भर सकते हैं।
आयुक्त ने कहा कि इससे समय की बचत आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय फॉर्म भर सकते हैं साथ ही स्वयं जानकारी ऐप में भरने से त्रुटि की सम्भावना नही रहती तथा सभी जानकारियां गोपनीय रहती हैं। उन्होने कहा जनगणना पोर्टल (se.census.gov.in) पर जायें अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरे तथा पोर्टल में दिये गये सभी 40 प्रश्नों का विवरण सबमिट करने के पश्चात स्वगणना आईडी को सुरक्षित रखें जब प्रगणक आपके घर आएं तो उन्हें केवल आईडी दिखाए।
आयुक्त दीपक रावत ने लोगों से अपील की है कि एक जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं। आज ही स्वगणना करें और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


