#Census2026

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने 18 नवंबर को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय से स्व-गणना का ऑनलाइन फॉर्म भरकर नागरिकों को जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। भारत सरकार की ओर से 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नागरिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से परिवार के सदस्यों का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने के बाद प्राप्त स्व-गणना आईडी सुरक्षित रखनी होगी और प्रगणक के घर पहुंचने पर उसे दिखाना होगा।... Read More