Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने लखनऊ में सीएम योगी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर चर्चा
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने लखनऊ में सीएम योगी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों के बीच लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान, बनबसा बैराज और नगरा बाईपास नहर की मरम्मत तथा पुराने पुलों के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने आपसी समन्वय से शेष मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।
Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
लखनऊ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

लखनऊ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात।

ख़बर शेयर करें -

बनबसा बैराज, नगरा बाईपास नहर और पुराने पुलों की मरम्मत के साथ उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के बीच लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर हुई चर्चा।

देहरादून/लखनऊ, 18 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के मध्य सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान तथा पूर्व में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने विशेष रूप से बनबसा बैराज एवं नगरा बाईपास नहर की मरम्मत तथा झनकैया पुल एवं सूखा पुल सहित सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाले पुराने एवं जर्जर पुलों की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण का विषय उठाया। उन्होंने इन कार्यों को जनहित की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand MTB Challenge: 26 नवंबर को मसूरी में होगा भव्य समापन, जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिस्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनबसा बैराज एवं नगरा बाईपास नहर की मरम्मत तथा संबंधित पुलों का सुदृढ़ीकरण स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के शीघ्र क्रियान्वयन से स्थानीय लोगों एवं किसानों को लाभ मिलेगा। इसके लिए दोनों राज्यों के संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल

इस दौरान दोनों राज्यों के बीच सिंचाई विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों से संबंधित परिसंपत्तियों के बंटवारे, हस्तांतरण एवं लंबित प्रकरणों के निस्तारण पर भी विचार-विमर्श किया गया। पूर्व में विभिन्न स्तरों पर बनी सहमति के अनुरूप अब तक हुई प्रगति की चर्चा करते हुए शेष मामलों के समयबद्ध समाधान तथा संबंधित निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के बीच आपसी सहयोग, सकारात्मक संवाद और निरंतर समन्वय से परिसंपत्तियों के बंटवारे से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मामलों का समाधान हुआ है। दोनों राज्यों के बीच पूर्व में बनी सहमति के आधार पर कई प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शेष लंबित विषयों का भी आपसी सहमति एवं सहयोग से शीघ्र समाधान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू

मुख्यमंत्री श्री धामी ने परिसंपत्तियों से जुड़े विभिन्न मामलों के समाधान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से जनहित से जुड़े विषयों का समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AssetDispute #CMDhami #UPNews #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #YogiAdityanath

Related Stories

नैनीताल पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों की चेकिंग Nainital News: सड़क सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, 251 वाहनों के चालान; 10 सीज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: सड़क सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, 251 वाहनों के चालान; 10 सीज

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज के समापन की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए। Uttarakhand MTB Challenge: 26 नवंबर को मसूरी में होगा भव्य समापन, जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिस्ट
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand MTB Challenge: 26 नवंबर को मसूरी में होगा भव्य समापन, जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिस्ट

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति देते हुए। Uttarakhand News: विकास कार्यों के लिए सीएम धामी ने मंजूर किए ₹17.75 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: विकास कार्यों के लिए सीएम धामी ने मंजूर किए ₹17.75 करोड़

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
देहरादून सचिवालय में चारधाम परियोजना और सड़क एवं रेल परियोजनाओं की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। Char Dham Project: भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Char Dham Project: भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
हल्द्वानी में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन और अन्य अतिथि। Haldwani News: राज्यपाल ने 36 मेधावियों को दिए स्वर्ण पदक, 14,857 को मिली उपाधि
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Haldwani News: राज्यपाल ने 36 मेधावियों को दिए स्वर्ण पदक, 14,857 को मिली उपाधि

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
उत्तराखंड के चमोली जिले में आधे घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके, पहले भूकंप की तीव्रता 4.1 और दूसरे की 2.8 रही। Uttarakhand Earthquake News: Chamoli में आधे घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके, 4.1 रही पहली तीव्रता
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand Earthquake News: Chamoli में आधे घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके, 4.1 रही पहली तीव्रता

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों की चेकिंग Nainital News: सड़क सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, 251 वाहनों के चालान; 10 सीज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: सड़क सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, 251 वाहनों के चालान; 10 सीज

  • लखनऊ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने लखनऊ में सीएम योगी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर चर्चा
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने लखनऊ में सीएम योगी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर चर्चा

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज के समापन की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए। Uttarakhand MTB Challenge: 26 नवंबर को मसूरी में होगा भव्य समापन, जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिस्ट
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून
    • पर्यटन

    Uttarakhand MTB Challenge: 26 नवंबर को मसूरी में होगा भव्य समापन, जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति देते हुए। Uttarakhand News: विकास कार्यों के लिए सीएम धामी ने मंजूर किए ₹17.75 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: विकास कार्यों के लिए सीएम धामी ने मंजूर किए ₹17.75 करोड़

  • देहरादून सचिवालय में चारधाम परियोजना और सड़क एवं रेल परियोजनाओं की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। Char Dham Project: भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Char Dham Project: भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (489)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (123)
  • उत्तराखंड (26,172)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,616)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (474)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (785)
  • देहरादून (11,553)
  • नैनीताल (6,696)
  • पर्यटन (234)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (325)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,257)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,186)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (543)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (671)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (966)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: सड़क सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, 251 वाहनों के चालान; 10 सीज Nainital News: सड़क सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, 251 वाहनों के चालान; 10 सीज Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने लखनऊ में सीएम योगी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर चर्चा Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने लखनऊ में सीएम योगी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर चर्चा Uttarakhand MTB Challenge: 26 नवंबर को मसूरी में होगा भव्य समापन, जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिस्ट Uttarakhand MTB Challenge: 26 नवंबर को मसूरी में होगा भव्य समापन, जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिस्ट Uttarakhand News: विकास कार्यों के लिए सीएम धामी ने मंजूर किए ₹17.75 करोड़ Uttarakhand News: विकास कार्यों के लिए सीएम धामी ने मंजूर किए ₹17.75 करोड़ Char Dham Project: भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Char Dham Project: भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश